एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।
पूर्व कांग्रेसी विधायक मदन लाल जलालपुर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के निशाने पर भी आ गए हैं। विजिलेंस ब्यूरो ने गांव आकड़ी की सरपंच को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद जलालपुर की भूमिका भी इस करोड़ों के पंचायती फंड घोटाले में शक के दायरे में है। जलालपुर अभी ऑस्ट्रेलिया में हैं। उनका कहना है कि पंजाब आकर वह जांच जॉइन करेंगे।
महिला सरपंच की हुई गिरफ्तारी
विजिलेंस ब्यूरो ने पटियाला जिले के गांव आकड़ी की सरपंच हरजीत कौर को गिरफ्तार किया। उन पर पंचायती फंडों में 12.24 करोड़ की हेराफेरी का आरोप है। विजिलेंस को शक है कि इस मामले में जलालपुर के जरिए ही रुपयों का लेनदेन हुआ। जिसके बाद जलालपुर से भी पूछताछ की तैयारी है।
पूर्व विधायक की करीबी रही सरपंच : मंत्री
पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा कि यह बहुत बड़ा घपला हुआ था। जिसमें कई अधिकारी भी निलंबित किए हैं। विजिलेंस के पास इसकी जांच है। इसमें विधायक जलालपुर की करीबी सरपंच को भी गिरफ्तार किया गया है।