PUNJAB–इस क्षेत्र में घुसा चीता……दहशत का माहौल, लोग घरों में हुए कैद, POLICE-वन विभाग ढूंढने में जुटा…..CCTV में दिखी हलचल

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।  

इस क्षेत्र में चीता घुस आया। मामला, पंजाब के क्षेत्र कोटकपूरा से जुड़ा हैं। सीसीटीवी कैमरा में चीता की तस्वीर कैद हो चुकी हैं। मामला देर सायं का बताया जा रहा हैं। पुलिस तथा वन विभाग की अलग अलग टीम पड़ताल कर रही हैं। फिलहाल, अभी तक पकड़े जाने की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। प्रशासन ने लोगों से घर में ही रहने की अपील की। एक माह के भीतर पंजाब के अलग-अलग क्षेत्र में जंगली जानवर का रिहायशी क्षेत्र में घुसने का दूसरा मामला हैं। 

जानकारी के मुताबिक, गांव बीड़  सिखांवाला के रिहायशी क्षेत्र में चीता दिखाई दिया। लोगों ने सीसीटीवी कैमरा में पता लगाया तो चीता की तस्वीरें सामने आई। पुलिस तथा वन विभाग को सूचित किया। कई टीमें तत्काल अधिकारियों सहित पहुंच गई। विशेषज्ञों की मदद से पता लगाया जा रहा है कि चीता कहां पर हो सकता हैं। सर्च अभियान जारी हैं। लोगों से बाहर नहीं आने की अपील की गई। किसी की जान को खतरा होने का अंदेशा भी जताया गया। लोग काफी दहशत में हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि अगर कहीं भी चीता का सुराग मिलता है तो तत्काल उन्हें जानकारी दी जाए। 

पता चला है कि उक्त क्षेत्र जंगल के काफी करीब हैं। अक्सर जंगली जानवर क्षेत्र में दिखाई दिए हैं। लेकिन, चीता पहली बार क्षेत्र में घुसा हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes