SNE NETWORK.CHANDIGARH.
सांसद कंगना रणौत के 3 कृषि कानूनों को दोबारा लागू किए जाने के बयान ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। पंजाब में इस पर सियासी बवाल मच गया है। कांग्रेस, शिअद और आप के नेताओं ने सांसद कंगना के इस बयान पर भाजपा हाईकमान को उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है।
पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भाजपा सांसद कंगना रणौत को विवादास्पद कृषि कानूनों की बहाली की वकालत करने के लिए तीखी आलोचना की। बाजवा ने कहा कि भाजपा अपने किसान विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए कंगना का इस्तेमाल कर रही है, उन्होंने सरकार से इस पर तत्काल स्पष्टीकरण मांगा।
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रवक्ता एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि सांसद कंगना के इस बयान ने भाजपा के किसान विरोधी नीतियों को दर्शा दिया है। अगर भाजपा किसान विरोधी नहीं है तो इस पर पार्टी हाईकमान को तत्काल उन्हें पार्टी से निष्कासित करना चाहिए।

