कनाडा में खालिस्तानियों की शर्मनाक करतूत—-भारतीय तिरंगे को सड़क में पैरों तले रौंदा, खालिस्तान जिंदाबाद के लगाए नारे, पुलिस के पास पहुंची शिकायत, भारत सरकार ने जताया कड़ा विरोध

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

भारत की आन-बान-शान है भारतीय तिरंगा। विदेशी धरती कनाडा के शहर ब्रैम्पटन में खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय झंडे का बुरी तरह से अपमान किया। सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में साफ तौर पर स्पष्ट दिखाई दे रहा हैं। कैसे , कुछ खालिस्तानी समर्थक भारतीयों से झंडा छीनकर अपने पैरों में रौंद रहे हैं। इस घटनाक्रम के खिलाफ भारतीय समुदाय के लोगों ने स्थानीय पुलिस को शिकायत दर्ज करा दी। घटनाक्रम , दीपावली (बंदी छोड़) की रात का बताया जा रहा हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर भारतीय उच्चायोग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए मामले पर कड़ी आपत्ति जताई। 

कनाडा में भारतीय मूल के पंजाबी नागरिक काफी संख्या में रहते हैं। इनमें कुछ की संख्या खालिस्तानी विचारधारा से संबंधित हैं। समय-समय पर खालिस्तानी झंडा लेकर भारत के विरुद्ध नारेबाजी करते अक्सर दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं, भारत में किसान आंदोलन दौरान भारतीय झंडे की कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों ने काफी तौहीन की थी। तब भी भारत सरकार ने कनाडा सरकार के समक्ष कड़ी कार्रवाई करने का मुद्दा उठाया था। भारत सरकार कनाडा सरकार के समक्ष , उसके देश में चल रही खालिस्तानी गतिविधियों के खिलाफ कई बार कड़ा विरोध जता चुका हैं। राजनीति फायदा देखते हुए कनाडा सरकार , इस मामले को कभी भी गंभीर तरीके से नहीं लेती हैं। 

बंदी छोड़ दिवस में कुछ भारतीय कनाडा के शहर ब्रैम्पटन में कार सवार होकर तिरंगा (भारतीय झंडा) फहरा रहे थे। उनके पास से निकल रहे कुछ खालिस्तानियों ने भारतीय झंडा छीन लिया तथा पैरों के नीचे बुरी तरह से रौंद डाला। घटनाक्रम के बारे भारतीय समुदाय के लोगों को इस बारे पता चला तो गुस्साए सभी इकट्ठा हो गए। बताया जा रहा है कि खालिस्तानियों ने खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए, जबकि, भारतीयों ने भारत जिंदाबाद के नारे लगाए। पता चला है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी। 

100% LikesVS
0% Dislikes