कांग्रेस-शिअद में भाजपा की बड़ी सेंधमारी..विधायक फतेह सिंह बाजवा,विधायक लाडी, पूर्व सांसद खालसा,पूर्व शिअद विधायक गुरतेज सिंह भाजपा में शामिल

भाजपा का बड़ा दावा- पंजाब लगभग कांग्रेस तथा अन्य पार्टियों की 30 बड़े नेता होंगे जल्द शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 के लिए भाजपा के लिए अच्छे संकेत…….पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर की काम कर रही है नीति

नितिन धवन.चंडीगढ़।

पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 से पहले भाजपा ने कांग्रेस-शिअद की बड़ी सेंधमारी की। मंगलवार चंडीगढ़ में विधानसभा हलका के कांग्रेसी विधायक फतेह सिंह बाजवा, विधानसभा हलका श्री हरगोबिंदपुर से मौजूदा कांग्रेस विधायक बलविंदर सिंह लाड़ी, पूर्व सांसद राजदेव सिंह खालसा,  शिअद के पूर्व विधायक गुरतेज सिंह भाजपा में अपने समर्थकों समेत शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री तथा पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने , इन्हें प्राथमिक सदस्यता ग्रहण दिलाकर, इनका दिल से स्वागत किया। 

भाजपा की तरफ से बड़ा दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब रैली दौरान कांग्रेस तथा अन्य पार्टियों से जुड़े लगभग 30 नेता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। फिलहाल, उनका नाम अभी तक भाजपा ने सार्वजनिक नहीं किए। कयास, इस बात का लगाया जा रहा है कि इस सूची में कांग्रेस के बड़े विधायक तथा मंत्रियों का नाम सबसे ऊपर है। इनके (बाजवा, लाडी) शामिल होने से सबसे अधिक राजनीतिक नुकसान कांग्रेस पार्टी को हुआ। क्योंकि, कांग्रेस के दो बड़े चेहरे अपने विधानसभा क्षेत्र से बड़ा मुकाम रखते है। अभी तक कांग्रेस विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट देने की सूची नहीं जारी की। 

इन नेताओं का भाजपा में शामिल होना , भाजपा के लिए विधानसभा चुनाव पंजाब के लिए अच्छे संकेत माने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेहद खास है। उन्हें भाजपा में शामिल कराने में कैप्टन की नीति ने खास रोल निभाया। अब देखना होगा कि आगामी चुनाव में अगर भाजपा टिकट आवंटित करता है तो मतदाताओं पर कितना खास असर दिखाई देता है। हालांकि, भाजपा दावा कर रही है कि इन नेताओं को चुनाव में टिकट जरूर दिया जाएगा। 

अटकलें , इस बात की भी चल रही है कि प्रधानमंत्री की पंजाब रैली में , उन खास चेहरों को भाजपा पार्टी में शामिल किया जाएगा। जिनका शायद राजनीति के विशेषज्ञों तथा आम-जनता ने कभी सोचा नहीं होगा। उनके साथ भाजपा की लगभग बातचीत फाइनल हो चुकी है। सिर्फ तो सिर्फ , उन्हें पार्टी में शामिल करना ही पार्टी का काम शेष रहा है। 

कादियां से प्रताप बाजवा की टिकट की राह आसान

विधानसभा हलका कादियां से फतेह सिंह बाजवा के सांसद भाई प्रताप सिंह बाजवा टिकट की मांग कर रहे थे। लेकिन, इस टिकट को लेकर हाईकमान के बीच पेंच फंस गया था। अब पार्टी के लिए , वहां से प्रताप सिंह बाजवा को टिकट देने में कोई संकोच नहीं होगा। वैसे, भी प्रताप सिंह बाजवा इस हलके में पिछले दिनों से राजनीतिक गतिविधियों को लेकर काफी सक्रियता दिखा रहे थे। अब उनके लिए रास्ता आसान हो चुका है। मगर चुनाव में सीट की जीत को लेकर अभी भी बड़ा सस्पेंस है। क्योंकि, इस क्षेत्र में फतेह सिंह बाजवा का काफी रुतबा है। 

लाडी का जाना कांग्रेस को बड़ा झटका

विधानसभा हलका श्री हरगोबिंदपुर से कांग्रेस विधायक बलविंदर सिंह लाडी का कांग्रेस छोड़कर , भाजपा में शामिल होना, कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि, यह सीट आरक्षित है, ऐसे में कांग्रेस के पास लाडी के मुकाबले बड़ा चेहरा नहीं है। अब कांग्रेस की मुश्किलें ओर बढ़ने के आसार है। ग्राउंड लेवल पर लाडी को इस सीट से जीत का बड़ा दावेदार माना जा रहा है। 

भाजपा की स्थिति मजबूत

पिछले दिनों में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस के बड़े नेताओं ने भाजपा की स्थिति को मजबूत बना दिया। अब देहांत क्षेत्र में भाजपा को बड़े चेहरे ढूंढने की अधिक मशक्कत की जरूरत नहीं पड़ेगी। पहले से भाजपा शहरी क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम करने में कामयाब हो चुकी है। अब ग्रामीण क्षेत्र में , उन्हें बड़े चेहरे मिलने शुरू होने से , उसकी समस्या का काफी हद तक समाधान निकलता दिख रहा है। 

खालसा, गुरतेज का भी अच्छा रसूख

राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक, सुखदेव सिंह खालसा (पूर्व सांसद) तथा गुरतेज सिंह (पूर्व विधायक) का भी अपने-अपने क्षेत्र से अच्छा रसूख है। खालसा आप की टिकट से सांसद रह चुके है। उसके बाद आप को छोड़ दिया। गुरतेज सिंह शिअद के पूर्व विधायक रह चुके है। इनका भी मतदाताओं के बीच अच्छा रसूख है। अब देखना होगा कि भाजपा की टिकट पर यह क्या कमाल देखा पाते है। 

100% LikesVS
0% Dislikes