कुमार विश्वास का ट्वीट….भगवंत मान को आगाह….दिल्ली में बैठा आदमी एक दिन पंजाब को भी देगा धोखा

पंजाब पुलिस आज सुबह कुमार विश्वास के घर पहुंची…इसके बाद शुरू हुई लिखित वार

नितिन धवन.चंडीगढ़।

सुबह-सुबह पंजाब की जिला रोपड़ पुलिस कुमार विश्वास के घर पर दबिश दी। कुमार विश्वास के खिलाफ आम आदमी पार्टी के एक वर्कर ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा था कि कुमार विश्वास द्वारा आप को खालिस्तान समर्थक बताया तथा उन्हें कुछ कुछ अज्ञात लोगों द्वारा इस विरोध झेलना पड़ा। जबकि, पुलिस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते कहा कि वह तो सिर्फ कुमार विश्वास को समन देने गए थे। 

इधर कुमार विश्वास ने ट्वीट किया कि सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय, मेरे द्वार से शामिल किए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों को दी हुई ताकत से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे। नमस्ते तथा भारत का झंडा लगाया गया। साथ ही कुछ तस्वीरें पुलिस सुरक्षा कर्मियों की भी शेयर की गई।

दरअसल, चुनाव दौरान कुमार विश्वास ने आप पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा था कि इनके सुप्रीमो तथा कुछ पार्टी नेताओं के खालिस्तान समर्थकों के साथ संबंध है। कुछ मीडिया जगत को एक साक्षात्कार में प्रमाण भी पेश किए थे। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा तो आप के वर्कर ने कुमार विश्वास के खिलाफ थाना रोपड़ में मामला दर्ज कर कराया।

पंजाब पुलिस के एक आलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कुमार विश्वास के घर पुलिस टीम रेड नहीं करने गई। बल्कि उन्हें केस से संबंधित समन देने के लिए गई थी। उन्हें कहा गया है कि वह इस केस की जांच में शामिल होकर पुलिस का सहयोग दे।  

100% LikesVS
0% Dislikes