वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
लगता है कि बिक्रम मजीठिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब उनके कई ठिकानों शानिवार को पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) और विजिलेंस विभाग ने दबिश दी। पता चलवा है कि यह दबिश चंडीगढ़ में हुई। क्या कुछ खास हासिल हुआ। फिलहाल टीम के किसी शीर्ष अधिकारी ने पुष्टि नहीं की।
जानकारी के अनुसार दिल्ली स्थित एक हाई-प्रोफाइल संपत्ति सैनिक फार्म में भी विजिलेंस की टीम रेड कर रही है। बताया जा रहा है कि यह संपत्ति बिक्रम मजीठिया की बेनामी संपत्तियों की सूची में शामिल है, जिसकी कीमत करीब 150 से 200 करोड़ रुपये आंकी गई है। छापेमारी के दौरान टेक्निकल टीम भी मौके पर मौजूद है ताकि डिजिटल सबूत और दस्तावेजों को जब्त किया जा सके। इसके अलावा, मजीठिया और उनके परिवार से जुड़ी कंपनियों की भी गहन जांच की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, इन शेल कंपनियों के जरिए नशा तस्करी से जुड़ा पैसा (ड्रग मनी) घुमाया गया था। विजिलेंस की यह कार्रवाई गवाहों के बयानों के आधार पर की जा रही है और इसका मकसद ड्रग्स से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क को उजागर करना है। फिलहाल, अधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। जांच एजेंसियों की यह रेड पंजाब की सियासत में एक बार फिर हलचल मचा सकती है।

