खालिस्तान समर्थकों की तरफ से आई बड़ी खबर सामने…….PUNJAB में बनाएंगे एक अलग PARTY, जानिए, कौन-कौन लोग होंगे इसमें शामिल

SNE IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

 
पंजाब की में खालिस्तान समर्थकों की तरफ से बड़ी खबर सामने आई। वे लोग अब एक पार्टी बनाएंगे। इस बार के लोकसभा चुनाव में फरीदकोट और खडूर साहिब से कट्टरपंथी सरबजीत खालसा और अमृतपाल सिंह दोनों ही एक नई पार्टी बनाने जा रहे है।  अमृतपाल इस समय डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। सरबजीत खालसा पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के हत्यारे के बेटे हैं।


सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने मोगा के गांव रोडे में एक समारोह में ऐलान किया कि वह खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह के साथ मिल कर राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। उन्होंने अपनी अगली रणनीति की घोषणा करते हुए कहा कि यह निश्चित है कि वह जल्द ही एक ऐसी पार्टी बनाएंगे, जो सिख संगत और पंजाब को एकजुट करेगी। वह अकेले इस पार्टी का निर्माण नहीं करेंगे। वह सिख संगत और पंजाब के लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के साथ मिलकर काम करेंगे।


खालसा ने कहा कि अमृतपाल सिंह के जेल से बाहर आने के बाद या उनके अनुरोध पर ही पार्टी का गठन करेंगे। उन्होंने सिखों से आगामी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के चुनाव में अधिक से अधिक वोट डालने की भी अपील की।

100% LikesVS
0% Dislikes