‘गल्ल’ ‘अमृतसर प्रेस क्लब चुनाव दी’……सीएम दरबारे तक ‘पट्टी साहब दी, होई ‘बल्ले-बल्ले’…..।

CM-MANN-WITH-JASBIR-SINGH-PATTI

अमृतसर प्रेस क्लब चुनाव की गूंज , इस बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के दरबार साफ-साफ सुनाई दे रही हैं। ऐसा, इसलिए,क्योंकि, बाबा बोहड़ सिंह (जसबीर सिंह पट्टी) को खास मुलाकात के लिए सीएम दरबार में बुलाया गया। इतना ही नहीं, पत्रकारों के साथ जुड़े जितने भी मुद्दे थे, उन्हें पूरा करने के लिए सीएम मान पूरी तरह से मान चुके है। अब सिर्फ तो सिर्फ उन पर अंतिम मुहर लगना शेष हैं। अंदर की खबर है, इस बार अमृतसर प्रेस क्लब की प्रधान पद की कुर्सी पर बैठना पट्टी साहब का लगभग तय माना जा रहा हैं। 2 घंटे की मुलाकात, वीआईपी ट्रीटमेंट इस बात की ओर इशारा करता है कि पट्टी साहब की सीएम दरबारे में पूरी-पूरी, बल्ले-बल्ले हैं।

वैसे तो पट्टी साहब की जीत का बिगुल तो कुछ दिन पहले ही बज चुका हैं। क्योंकि, इस बार उन्हें समर्थन शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े पत्रकार साथियों का मिल रहा हैं। अब हर किसी को इस बात का अहसास हो चुका है कि उनके हकों की लड़ाई सिर्फ तो सिर्फ पट्टी साहब जैसे फुल्लादी सेनापति ही लड़ सकते है। ऐसे में कहते है सेनापति के तीर का निशाना स्टिक हो तो वह कठिन से कठिन अपनी मंजिल को पा लेता है। कुछ ऐसे ही , पट्टी साहब की सेना की रणनीति काम करने में कारगर साबित हो रही हैं।           

खैर, इस बार चिर प्रतिद्वंद्वी (ग्रुप) की हवा का रुख बिल्कुल खराब है, क्योंकि उनके खुद के ही पदाधिकारी तथा बेहद करीबियों ने बगावती झंडा उठा लिया हैं। इतना ही नहीं, एक बेहद करीबी तो खुद ही प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में उतर चुका हैं। ऐसे में पूर्व प्रधान जी के चेहरे पर पसीना भी आना स्वाभाविक हैं। ऐसे में उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उल्टा, टीम को इकट्ठा, एकजुट, पिरौना भी उनके लिए एक ताना बनता जा रहा हैं। इन सभी की नाराजगी के पीछे पूर्व प्रधान जी का मनमानी, अड़ियल स्वभाव, खुद के लिए फैसले भी बताए जा रहे हैं। 

EDITOR-IN-CHIEF.VINAY KOCHHAR. (SNE-NEWS)

100% LikesVS
0% Dislikes