SNE NETWORK.CHANDIGARH.
पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों और उनके गुर्गे के 210 सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान कर उन्हें ब्लॉक करवाया है। इनमें अधिकतर अकाउंट वह हैं जो गैंगस्टरों का महिमामंडन करते थे। वहीं, गैंगस्टरों के विरोधी गिरोह के सदस्यों की हत्या की जिम्मेदारी आदि लेते थे।
इसके अलावा कुछ अकाउंट से बंदूकों और हथियारों को बढ़ावा दिया जाता था। वहीं, इस तरह के अकाउंट से जबरन वसूली और पुलिस अधिकारियों को धमकियां तक दी गई थी। यह सारी कार्रवाई एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) की तरफ करवाई गई। इस दौरान 133 फेसबुक अकाउंट व 71 इंस्टाग्राम अकाउंट पर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा अन्य अकाउंट की पहचान की जा रही है। जल्दी ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
AGTF के एआईजी संदीप गोयल ने बताया कि सोशल मीडिया हर व्यक्ति की पहुंच हैं। वहीं, गैंगस्टर इस चीज का फायदा उठा रहे हैं। वह खासकर युवाओं को को बहला फुसलाकर अपने से जोड़ते हैं। साथ ही उन्हें इस तरह के कामों में शामिल करते है। उन्होंने कई ऐसे युवा काबू किए है। जो कि पहली बार इनके चक्कर में आकर फंस गए।
गैंगस्टर जेलों में, अकाउंट होते है अपडेट
पंजाब में सक्रिय हर गैंगस्टर के नाम पर कई सोशल मीडिया अकाउंट बने हुए हैं। भले ही गैंगस्टर सलाखों के पीछे हैं, लेकिन समय समय पर उनके नाम से बने अकाउंट अपडेट होते है। कुछ अकाउंट तो विदेश से चलते है, जबकि कुछ यही से ऑपरेट होते है। इन अकाउंट को अपडेट करने वाले कई लोग पकड़े भी गए हैं। इन गैंगस्टरों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग, दविंदर बंबीहा गैंग, कौशल चौधरी गैंग, काला जठेरी गैंग, लखवीर लंडा, जग्गू भगवानपुरिया जैसे नाम शामिल है।

