गौर से देखिए, पाकिस्तानी में बैठा खालिस्तानी आतंकी चेहरा गोपाल चावला, सोशल मीडिया में सुधीर सूरी की मौत के लिए बांट रहा बधाई के संदेश

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के उपरांत भारत का सबसे बड़ा दुश्मन तथा खालिस्तानी समर्थक आतंकी गोपाल चावला सोशल मीडिया पर बधाई के संदेश बांट रहा हैं। उसकी लाइव तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं।  पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी आतंकी गोपाल चावला ने कत्ल करने वाले की खूब प्रशंसा की है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर कई चेहरे सामने आ गए हैं, जिन्होंने सुधीर सूरी की मौत की जिम्मेदारी भी ली है।
उधर, पंजाब पुलिस के निदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने भी स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर ध्यान ना दें, कई चेहरे सामने आ रहे हैं, जो इस मौत की जिम्मेदारी ले रहे हैं। जो भी कोई झूठे दावे एवं अफवाह फैला रहे हैं, उनके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।


दुबई से सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट
फेसबुक के एक पेज पर दुबई में रहने वाले बिक्रमजीत सिंह बिक्कर नाम के व्यक्ति ने सुधीर सूरी की मौत की जिम्मेदारी ली है। यह पोस्ट फेसबुक के पेज अमृतपाल सिंह वारिस पंजाब दे ग्रुप में डाली गई है। पोस्ट में साफ लिखा है कि शिवसेना के प्रधान सुधीर सूरी को गोली बिक्रमजीत सिंह बिक्कर ने मारी है। यह सूरमा दुबई का रहने वाला है और उसने अपनी जान पर खेल कर सुधीर सूरी को मारा है। इस पर मान है। इस पोस्ट के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पंजाब पुलिस का साइबर सेल भी एक्टिवेट हो गया है।


यह बोला चावला ने 

गोपाल चावला ने धमकी दी कि अभी और भी कईयों की बारी है। गोपाल इस दौरान सरेआम हिंदू व सिख नेताओं के नाम लेते हुए नजर आ रहा है। जिसमें उसने सबसे पहला नाम निशान शर्मा का लिया है। इसके अलावा अमित अरोड़ा, मंड के नाम लेता भी साफ सुनाई दे रहा है।

100% LikesVS
0% Dislikes