एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

अभी-अभी पंजाब की बहुत बड़ी खबर सामने आई। डेरा प्रेमी की हत्या करने वाले 6 शूटरों को पंजाब पुलिस की खुफिया शाखा तथा दिल्ली अपराध जांच ब्यूरो (सीआईए) टीम ने पहचान कर ली। फिलहाल, अधिकारिक तौर पर इस बारे किसी विभाग ने पुष्टि तो नहीं की, लेकिन, सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी मुताबिक, हत्या करने वाले पंजाब तथा दिल्ली क्षेत्र से जुड़े हैं। गैंगस्टरों के साथ भी तार जुड़ रहे हैं। क्योंकि, हत्या के उपरांत जेल में बंद कुछ गैंगस्टरों को पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ करने के उपरांत यह बात सामने आई। बताया जा रहा है कि अंजाम देने वालों के सरगना उक्त गैंगस्टर फरीदकोट की मॉर्डन जेल में फिलहाल बंद हैं। कौन गैंगस्टर है, इनके नाम अभी तक पुलिस ने सार्वजनिक नहीं किए।

उधर, परिवार ने अब तक डेरा प्रेमी प्रदीप कुमार के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। वह एक बात पर अड़ चुके है कि जल्द कथित अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए। वहीं, परिवार तथा डेरा कमेटी को मनाने के लिए पुलिस की टीम जुट चुकी हैं। डेरा अनुयायी की हत्या के मामले में जिला पुलिस ने शूटरों का लोकल कनेक्शन खंगालने के प्रयास तेज कर दिए है।
सूत्रों के अनुसार घटना के बाद जिला पुलिस के आला अधिकारियों ने फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद गैंगस्टरों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई। पुलिस को आरोपी शूटरों के बारे में कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है और शूटरों की मदद करने वाले कोटकपूरा के कुछ बदमाशों के शामिल होने की बात सामने आई है। हालांकि, इस बारे में अभी पुलिस का कोई भी अधिकारी जानकारी देने को तैयार नहीं है।
ऐसे हुई थी हत्या
डेरा प्रेमी प्रेम कुमार की फरीदकोट बाजार में दुकान हैं। गुरुवार की सुबह 7 बजे अपनी दुकान खोल रहा था। तभी 3 मोटरसाइकिल सवार कुल 6 बदमाश आए। सभी के हाथ में पिस्टल थे। आते ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। प्रेम कुमार को 5-6 गोलियां लगी। मौके पर दम तोड़ दिया। सुरक्षाकर्मी तथा एक स्थानीय दुकानदार को भी गोली लगी। वह अस्पताल में उपचाराधीन हैं। हालत गंभीर बताई जा रही हैं। इस मामले को आप सरकार तथा पुलिस काफी सख्त दिखाई दे रही हैं। हर पहलू पर गहनता के साथ जांच-पड़ताल जारी हैं। फिलहाल, किसी के गिरफ्तारी होने की बात सामने नहीं आई।
गोलड़ी बराड़ ने हत्या की ली थी जिम्मेदारी
इस हत्या के उपरांत कुख्यात गैंगस्टर गोलडी बराड़ ने अपने फेसबुक पेज पर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। उसने साफतौर पर लिखा था कि डेरा प्रेमी की हत्या , उसके गुर्गों ने की। जबकि, पुलिस अपनी जांच हर पहलू पर कर रहा हैं। इस मामले में पंजाब की खुफिया शाखा तथा दिल्ली के सीआईए विंग को कुछ महत्वपूर्ण इनपुट मिले हैं। माना जा रहा है कि कथित अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द हो सकती हैं। सीसीटीवी फुटेज में कथित अपराधियों के चेहरों को पहचान लिया गया। बताया जा रहा है कि सभी कथित अपराधी पंजाब तथा दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं। शेष खुलासा गिरफ्तारी के उपरांत ही होगा।

