एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की चिंता कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब पुराने एक मामले में बिश्नोई को जिला मुक्तसर पुलिस द्वारा दिल्ली से ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया। 3 दिन की अदालत से पुलिस को बिश्नोई की न्यायिक हिरासत मिल चुकी हैं। एक व्यवसायी के बयान पर पुलिस ने बिश्नोई तथा उसके गैंग के सहयोगी दमनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला थाना सिटी में दर्ज किया था। दमनप्रीत फिलहाल अदालत से जमानत पर बाहर चल रहा हैं। 3 अलग-अलग नंबर से 30 लाख रुपए की फिरौती व्यवसायी से मांगी थी। नहीं देने पर बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
उल्लेखनीय है कि पिछले माह दिल्ली पुलिस बिश्नोई को पंजाब से प्रोडक्शन वारंट पर साथ ले गई थी। अब 8 दिसंबर को पंजाब की मुक्तसर पुलिस सभी प्रमाण सहित दिल्ली अदालत में पेश हुई। उन्होंने एफआईआर 67 के सिलसिले में बिश्नोई की ट्रांजिट रिमांड मांगी। अदालत ने पुलिस की दलील सुनते उनकी अपील को स्वीकार कर लिया। पहले से छह दिन का अदालत ने बिश्नोई की न्यायिक हिरासत मंजूर कर लिया था।
मंगलवार को बिश्नोई की छह दिन रिमांड समाप्त होने के उपरांत पुलिस द्वारा सख्त पहरा सहित स्थानीय अदालत में पेश किया। अदालत में सरकारी अधिवक्ता एवं बिश्नोई के अधिवक्ता के बीच तीखी बहस हुई। न्यायालय ने दोनों पक्ष की दलील सुनते हुए, पुलिस का 3 दिन का रिमांड स्वीकृति कर लिया।

