दिलजीत दोसांझ का नाम और पैसा फिल्म ‘SATLUJ’ से जुड़ा हुआ..बिट्टू ने दिया सबको जवाब…?

RAVNEET-BITTU-DILJIT-DOSANJ-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.LUDHIANA.

केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू सतलुज फिल्म के बैन पर कहा लोगों को मेरे खिलाफ बोलने के लिए कुछ न कुछ चाहिए इससे उनकी दुकानदारी चलती है। उन्होंने कहा किसी को इस फिल्म के बारे में कुछ नहीं पता। उन्होंने कहा यह फिल्म इसलिए देखी जा रही है क्योंकि दिलजीत दोसांझ जिसका दुनिया में बहुत बड़ा नाम है और वह इस फिल्म में आर्टिस्ट हैं। उन्होंने कहा कि किसी को खालड़ा साहब के साथ कोई लेना-देना नहीं है और न आज तक कोई खालड़ा साहब को जानता था।

आज फिल्म की बात इसलिए हो रही है क्योंकि दिलजीत दोसांझ का नाम और पैसा फिल्म से जुड़ा हुआ। उन्होंने कहा नॉन पंजाबी, जिन्हें पंजाब के बारे में पता नहीं है वह सारे नौजवान इंस्टाग्राम और ट्विटर पर फिल्म के बैन को लेकर आपत्ति जता रहा हैं। उन्होंने कहा हर कोई मेरे बारे में इसलिए बात कर रहा है क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री शहीद बेअंत सिंह उनके दादा हैं और उनकी परंपरा अमन शांति लेकर मैं आगे चल रहा हूं। मेरे दादा जी 1992 फरवरी में मुख्यमंत्री बने थे और 31 अगस्त 1995 को शहीद हुए थे। उससे पहले खालरा साहब के ऊपर कोई केस नहीं था और खालरा साहब को पुलिस ने कभी उठाया नहीं। 


खालड़ा साहब लगातार अज्ञात शवों का शमशान से डाटा तैयार करते थे। उनके परिवार पर भी कोई केस दर्ज नहीं था। वह लगातार कनाडा-अमेरिका जाते रहे। उनके खिलाफ कोई लुक आउट नोटिस जारी नहीं हुआ।  31 अगस्त 1995 को बेअंत सिंह शहीद हुए और 6 सितंबर को खालड़ा साहब को उठाया जाता है। तब तक तो उनके दादा जी की शहादत हो चुकी  थी और तब वह सीएम भी नहीं थे। इसमें उनका कैसे रोल होगा। उन्होंने पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर का नाम एफबीआई द्वारा बड़े रैकेट में लेने पर कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई कानून व्यवस्था कभी ठीक नहीं रही। ###USA###UK###CANADA###RAVNEET-BITTU###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes