नशे से मौतों का सिलसिला जारी……… ओवरडोज से 1 ने तोड़ा दम….. 3 हाईवे के पास मिले बेसुध

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

नशे के कारण मौतों का सिलसिला नहीं रुक रहा है। नशे की ओवरडोज से एक युवक की मृत्यु हो गई। जबकि, पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की। वह पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं। उधर, लुधियाना के समराला में 3 युवक हाईवे के किनारे नशे की हालत में बेसुध मिले, जिनकी पहचान कर उन्हें परिवार के हवाले कर दिया गया।


जालंधर में नशे के कारण जान गंवाने वाले युवक भावुक शर्मा (20) के पिता संजय शर्मा ने बताया कि उनका बेटा नशे का आदी था। उसका नशा छुड़ाओ केंद्र में इलाज चल रहा था। 11 सितंबर को उसे वहां से छुट्टी मिल गई थी। शुक्रवार देर शाम वह घर से दोस्तों के पास जाने की बात कहकर निकला था लेकिन देर रात तक घर नहीं आया। कई बार कॉल की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कुछ समय बाद जब उन्होंने दोबारा फोन किया तो किसी राहगीर ने उसका फोन उठाया और बताया कि उसका बेटा बेहोशी की हालत में कालिया कॉलोनी के पास पड़ा है।


20 माह,नशे से 310 लोगों की मौत


नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार राज्य में पिछले 20 महीने में नशे की वजह से 310 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें युवाओं की संख्या ज्यादा है। आम आदमी पार्टी के सत्ता संभालने के बाद भी इन आंकड़ों में कोई कमी नहीं आई है। आप सरकार के कार्यकाल में भी 200 लोगों की मौत नशे के कारण हुई है। हाल के दिनों में ही अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन और जालंधर में नशे ने 12 युवाओं की जान ले ली। मालवा की स्थिति ज्यादा खराब है। मोगा, फिरोजपुर, लुधियाना और बठिंडा में 2022 व 2023 में 235 लोगों की जान गई है।

100% LikesVS
0% Dislikes