न्यूजीलैंड में पंजाब के व्यवसायी से लूटपाट……….गर्दन पर चाकू रख दिया वारदात को अंजाम

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

विदेश में आए दिन भारतीय लूटपाट के शिकार हो रहे हैं। यह एक प्रकार से बड़ी चिंता का विषय हैं। इस बार मामला न्यूजीलैंड के नॉर्थ आइलैंड के हैमिल्टन शहर का सामने आया। वहां पर स्थित एक प्रसिद्ध भारतीय व्यवसायी के साथ लूटपाट कर ली गई। बताया जा रहा है कि लूटपाट की वारदात को अंजाम चाकू गर्दन पर रख दिया गया। प्राथमिक जांच-पड़ताल में सामने आया भारतीय व्यवसायी सिद्वू नरेश का कई लाख डालर का आर्थिक रूप से नुकसान हुआ। स्थानीय पुलिस ने व्यवसायी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। 

जानकारी के मुताबिक, न्यूजीलैंड के रहने वाले भारतवंशी व्यवसायी के साथ एक दिन पहले लूटपाट कर ली गई। लूट को अंजाम देने वालों की संख्या 2 से अधिक की बताई जा रही हैं। लुटेरे नकाबपोश थे। हाथ में चाकू था। उन्होंने व्यवसायी की गर्दन पर चाकू रखा। वहां से कई लाख डालर नकदी लूटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि लुटेरे कार पर सवार होकर आए थे। व्यवसायी, इस वारदात को लेकर कुछ समझ पाता कि वह एकदम बेसुध हो गया। 

व्यवसायी के जानकारों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक किया तो उसमें वारदात को अंजाम देने वालों के 2 चेहरे सामने आए। पुलिस ने फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया। व्यवसायी को स्थानीय पुलिस ने भरोसा दिया कि वह उनके साथ हैं। जल्द ही वारदात को अंजाम देने वाले, उनकी गिरफ्त में होगे। 

100% LikesVS
0% Dislikes