पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर सदन में घिरी आप…विपक्ष ने ठहराया मौत का जिम्मेदार…कहा–सुरक्षा तो घटाई ही उलटा सार्वजनिक भी कर दिया

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

पंजाब विधानसभा के बजट सेशन के पहले दिन आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर घिर गई। कांग्रेस और अकाली दल ने सरकार को इसका जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि खुफिया विभाग की इनपुट होने के बावजूद मूसेवाला की सुरक्षा घटाई गई। इसके बाद उसे सार्वजनिक भी कर दिया गया। जिसके बाद मूसेवाला की हत्या हो गई। वहीं आज के विधानसभा सेशन की कार्रवाई खत्म हो गई है। कल सुबह फिर सेशन की कार्रवाई शुरू होगी। यह सेशन 30 जून तक चलेगा।


हाई अलर्ट था, दिल्ली पुलिस ने भी बताया, फिर भी सिक्योरिटी घटाई : वड़िंग
कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि एक साल पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) का अलर्ट आया था। जिसमें मूसेवाला को हाइएस्ट थ्रैट बताया गया था। कांग्रेस सरकार ने उसे 10 कमांडों दिए थे। फिर गैंगस्टर शाहरुख ने भी कहा कि वह मूसेवाला को मारने गए थे। मगर, वहां कमांडों देख लौट आए। फिर आप सरकार ने पहले 10 गनमैन घटाकर 4 कर दिए। फिर बिना देखे उनके पास सिर्फ 2 गनमैन छोड़ दिए गए। इसके बारे में सार्वजनिक तौर पर भी बता दिया।


यह बहुत बड़ी गलती, सरकार गलती कबूल करे: बाजवा
विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने पंजाब पुलिस को अलर्ट किया था कि मूसेवाला की हत्या की साजिश रची जा रही है। मूसेवाला की सिक्योरिटी घटा दी गई। यह बहुत बड़ी गलती है। उसे कबूल करना चाहिए। सिक्योरिटी की जानकारी सार्वजनिक करने का अंजाम मूसेवाला की हत्या है। बाजवा ने कहा कि मूसेवाला की सिक्योरिटी क्यों कम गई?। बाजवा ने कहा कि मूसेवाला की हत्या की साजिश तिहाड़ जेल में रची गई। लॉरेंस वहां फोन यूज कर रहा था। यह जेल दिल्ली ष्टरू अरविंद केजरीवाल के अधीन आती है।
सरकार ही जिम्मेदार : अयाली
अकाली दल के विधायक मनप्रीत अयाली ने भी मूसेवाला की हत्या के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई गई और फिर उसे सार्वजनिक कर दिया गया।


लॉ एंड ऑर्डर पर हंगामा, बाजवा बोले- कोई गोली मार देगा
पंजाब विधानसभा के बजट सत्र में हंगामा हो गया है। विपक्षी दल पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर बहस करवाने पर अड़ गए हैं। उनका कहना है कि जहां सीएम भगवंत मान कह रहे हों कि मेरी जान खतरे में है तो फिर पंजाब में कौन सुरक्षित होगा। इस मुद्दे पर बहस होनी चाहिए।
स्पीकर कुलतार संधवां ने बाजवा को कहा कि उन्हें काफी तजुर्बा है। इस पर कल सीएम बयान देंगे। इस पर बाजवा बोले कि सब तजुर्बा धरा रह जाएगा, अगर किसी ने शाम को गोली मार दी। हालांकि, स्पीकर के आदेश पर इसके बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू कर दी गई। इसी दौरान कुछ कांग्रेसी सदन से बाहर निकल गए।
इससे पहले सुबह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला समेत 11 ​​​​​​दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। 13 मिनट की कार्रवाई के बाद सदन की कार्रवाई 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।


11 लोगों को दी गई श्रद्धांजलि
गायक सिद्धू मूसे वाला,   पूर्व मंत्री  हरदीप इंदर बादल,पूर्व मंत्री तोता सिंह, पूर्व विधायक सुखदेव , पूर्व विधायक शिंगारा राम,  स्वतंत्रता सेनानी तारा सिंह, स्वतंत्रता सेनानी स्वर्ण सिंह, स्वतंत्रता सेनानी करोड़ा सिंह, स्वतंत्रता सेनानी सुखराज सिंह,  पर्वतारोही गुरचरन भंगू,  एथलीट हरी चंद को श्रद्धांजलि दी गई। 

50% LikesVS
50% Dislikes