SNE NETWORK.CHANDIGARH.
पंजाबी सिंगर को दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। पंजाबी सिंगर की पहचान फतेहजीत सिंह के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने फतेहजीत को डंकी रूट से अमेरिका भेजने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजने का काम करता था।
बता दें कि फतेहजीत सिंह पहली बार 4 साल पहले अपने गाने सुरमा को लेकर चर्चा में आए थे। उक्त गाना उनका पंजाब के लोगों ने काफी पसंद किया था। उनका लेटैस्ट ट्रैक परांदा कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है।