पंथक खबर..आखिर, क्यों अकाल तख्त ने मंत्रियों और विधायकों को कर लिया तलब…जानेंगे, इस न्यूज़ में क्या है असल वजह….?

AKAL-TAKHAT-JATHEDAR

SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH.

बेअदबी कानून को लेकर अकाल तख्त में होगी बैठक। - Dainik Bhaskar

बेअदबी कानून को लेकर अकाल तख्त में होगी बैठक।

श्री अकाल तख्त साहिब ने पंजाब सरकार द्वारा अप्रैल 2026 में पारित किए गए बेअदबी कानून को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के निर्देश पर 40 सिख विधायकों को 29 जून को अकाल तख्त सचिवालय में उपस्थित होने के लिए आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं।

इस संबंध में प्रभारी बगीचा सिंह ने बताया कि सिख विधायकों और मंत्रियों को पंजाब विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज ई-मेल पतों और मोबाइल नंबरों पर वॉटसएप के माध्यम से 17 और 18 जून को पत्र भेजे जा चुके हैं। वहीं स्पीकर कुलतार सिंह को 23 जून को पत्र भेजा गया है।

बगीचा सिंह ने बताया कि विधायकों को सचिवालय के अधिकारियों द्वारा फोन के माध्यम से भी सूचित किया गया है कि उन्हें आधिकारिक पत्र भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि बेअदबी कानून में किए गए संशोधनों पर चर्चा करने और सभी पक्षों की राय जानने के लिए 29 जून, सुबह 11 बजे अमृतसर स्थित सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब में बैठक बुलाई गई है।

इसके अलावा, पंजाब मंत्रिमंडल के गैर-सिख मंत्रियों को भी पत्र भेजे गए हैं। उनसे अनुरोध किया गया है कि वे अपना लिखित पक्ष 29 जून से पहले सचिवालय को उपलब्ध कराएं। गौरतलब है कि अकाल तख्त सचिवालय का कहना है कि यह संशोधन कानून श्री अकाल तख्त साहिब, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और गुरु खालसा पंथ की राय एवं सहमति के बिना पारित किया गया था।###USA###UK###CANADA###AKAAL-TAKHT-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###VIETNAM###IRELAND###SWEDEN###CHINA###AUSTRALIA###@

100% LikesVS
0% Dislikes