एसएनई न्यूज़.पठानकोट/चंडीगढ़।

पठानकोट रैली दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी दोनों के खिलाफ एक-एक करके निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों ही राजनीतिक दल एक थाली के चट्टे बट्टे है। एक पंजाब में अवैध खनन करके प्रदेश लूट रहा है। जबकि, दूसरा दिल्ली में बड़े-बड़े घोटाले कर रहा है। एक आम आदमी पार्टी के पास दिल्ली में सरकार बनाने के लिए बहुमत नहीं था तो कांग्रेस ने आप को सत्ता में पहुंचने के लिए बाहर से समर्थन दिया था। लेकिन, पंजाब की जनता समझदार है, इसलिए वह खुद ही समझती है, उसकी भलाई किसके साथ है।

देश की सेना पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध लड़ती है तो कांग्रेस पार्टी इस बात का भी साक्ष्य मांगती है। प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी की तपोस्थली भारत से 6 किलोमीटर दूर पाकिस्तान में रह गया। विभाजन के उपरांत कांग्रेस की सरकार के पास दो बार अवसर आया। भारतीय सेना वर्ष 1965 में वहां तक पहुंच गई। जबकि तत्कालीन केंद्र में कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं किया। बांग्लादेश को आजाद कराने के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई सैनिक पकड़ लिए। तब सैनिक छोड़ने के लिए पाकिस्तान के साथ शर्त रख सकते थे। पाकिस्तान में स्थित श्री गुरु नानक देव जी तपोस्थली वापिस ले सकते थे। मगर, ऐसा बिल्कुल नहीं किया।
जब-जब पंजाब आया तो यहां के लोगों से बहुत प्यार मिला। देश के कई राज्यों में आपने सत्ता में सेवा का अवसर दिया। पंजाब में भी एक बार भाजपा को अवसर दिया जाए। शराब माफिया को बिल्कुल समाप्त किया जाएगा। पंजाब में युवाओं को रोजगार के नए अवसर दिए जाएगे। इसके लिए भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में इस बात को दोहराया है।