पुलिस में बड़ा फेरबदल…..किस शहर में कौन है अब नया ‘SSP’…..मेहताब सिंह बटाला के होंगे नए ‘SSP’

DR.MEHTAB SINGH-NEW SSP BATALA

MOHIT BATALVI.बटाला.चंडीगढ़। 

NEW SSP OF PUNJAB-LIST-18.11.25

पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया हैं। 4 जिलों में नए SSP नियुक्त कर दिए गए हैं। इनमें अमृतसर रूरल में भी नया SSP लगाया गया है, जहां के SSP को गैंगस्टरों पर कार्रवाई न करने को लेकर सरकार ने सस्पेंड किया था। सरकार की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक बटाला के SSP सोहेल कासिम मीर अब अमृतसर रूरल के SSP होंगे। उनकी जगह पर SBS नगर के SSP मेहताब सिंह को बटाला लगाया गया है।

OFFICIAL-LIST-OF NEW-SSP-PUNJAB


विजिलेंस ब्यूरो के जॉइंट डायरेक्टर (क्राइम) तुषार गुप्ता को SBS नगर का नया SSP लगाया गया है। इंटेलिजेंस के AIG अभिमन्यु राणा मुक्तसर के नए SSP नियुक्त किए गए हैं। वहीं मुक्तसर के SSP अखिल चौधरी को ANTF का AIG लगाया गया है। बता दें कि 3 दिन पहले अमृतसर रूरल के एसएसपी मनिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया था। सरकार का कहना था कि यह कार्रवाई जिले में बढ़ रही गैंगस्टर गतिविधियों और उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई में असफलता के चलते की गई।

100% LikesVS
0% Dislikes