SNE NETWORK.CHANDIGARH.
पंजाब कांग्रेस में बगावत के बीच हाईकमान से चर्चा करने के बाद प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल ने साफ कर दिया है कि मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष और गठित की गई चुनावी समिति के संदर्भ में जो फैसला हो चुका है, उस पर हाईकमान कोई पुनर्विचार नहीं करेगा। उधर, पूर्व सीएम चन्नी के तेवर भी अब ढीले पड़ने लगे हैं। उन्हें हाईकमान से पहले प्रदेश प्रभारी से मिलना ही पड़ेगा।
कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कई नेताओं से बातचीत की
उधर, बघेल ने अपने चंडीगढ़ दौरे के तीसरे दिन भी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कई नेताओं से बातचीत की। इन बैठकों के बाद प्रभारी बघेल ने साफ कहा, प्रदेशाध्यक्ष बदलना कोई गुड्डा-गुड्डियों का खेल नहीं है। हाईकमान के फैसले से किसी को नाराजगी नहीं है। हाईकमान ने उन्हें यहां नेताओं की बात सुनने के लिए भेजा है। कोई भी प्रदेश मुख्यालय में आकर उनसे मिल सकता है। सभी बात सुनी जाएगी मगर हाईकमान के फैसले पर कोई पुनर्विचार नहीं होगा।
चन्नी से उनकी फोन पर बात हुई —बघेल
बघेल ने कहा, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से उनकी फोन पर बात हुई है। उन्होंने बताया है कि वे दो-तीन दिन चंडीगढ़ से बाहर हैं। वे दो दिन और इंतजार करेंगे, चन्नी बैठकों में नहीं आते तो वे खुद चन्नी के घर मिलने चले जाएंगे। उनके अनुसार वे प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्षों, जिला प्रधानों, हलका समन्वयकों के साथ बैठकें कर चुके हैं, किसी ने प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व का विरोध नहीं किया है। सभी ने समर्थन दिया है। बार-बार हाईकमान के फैसले नहीं बदले जाते। हाईकमान ने जो फैसला ले लिया है, उसमें कोई परिवर्तन नहीं होगा।###USA###UK###CANADA###PUNJAB-CONGRESS-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

