बड़ा खुलासा……..30 किलोमीटर तैर कर पाक पहुंचे थे 2 कुख्यात तस्कर…..250 करोड़ की हेरोइन लाए थे पंजाब

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।   

पंजाब के दो तस्कर 30 किलोमीटर तक रावी नदी में तैरकर पाकिस्तान पहुंचे। यह सब कुछ 5 लाख के लालच में किया था। इस बात का खुलासा इनके एक साथी  तस्कर जोगा सिंह ने किया। फिलहाल, वह पुलिस की गिरफ्त में है। पता चला है कि  सरहद पार उक्त तस्कर 2 दिन रुके। वहां से 50 किलोग्राम हेरोइन लेकर रावी के रास्ते भारत फिर लौटे। हैरान करने वाली बात है कि सरहद पर कड़ी निगरानी के तमाम दावों के बावजूद किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। इससे सुरक्षा से जुड़ी एजेंसी पर भी कई प्रकार के सवाल खड़े होने लग पड़े है। 

इस बात का दिया गया लालच


जालंधर में 17 अगस्त को 8 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार लुधियाना के जोगा सिंह ने पूछताछ में बताया कि फिरोजपुर के टेंडीवाला निवासी उसका जीजा शिंदर नशा बेचता है। उसने जोगा सिंह की मुलाकात काला सिंह और रंगी से कराई थी। काला सिंह ने जोगा सिंह को लालच दिया कि वह रंगी के साथ पाकिस्तान से हेराइन लेकर आए तो उसे 5 लाख रुपये दिए जाएंगे।


रात को गए थे पाकिस्तान


30 जुलाई 2023 को जोगा सिंह व रंगी ने पाकिस्तान जाने की तैयारी की। दोनों सुलतान गांव के पास रात करीब 10 बजे रावी में उतर गए। दोनों ने अपने साथ 5-5 लीटर की खाली कैन बांध ली थी, ताकि वह रावी में डूब न जाएं। सारी रात जोगा सिंह व रंगी नदी में तैरते रहे और अगली सुबह चार बजे तक करीब 30 किलोमीटर का सफर तय कर पाकिस्तान पहुंचे। 


इस जगह काटे 2 दिन


जोगा सिंह ने बताया कि तीनों उन्हें एक कच्चे घर में लगे गए। वहां कपड़े बदलवाए गए और रंगी की बात भारत में काला सिंह से करवाई गई। 7 बजे नाश्ता दिया गया और बाद में कहा कि यहां पर कोई आ सकता है इसलिए मक्की के खेत में ले गए। शाम को रोटी-पानी देकर पाकिस्तानी तस्कर चले गए। एक अगस्त की सुबह आठ बजे नाश्ता देने तस्कर फिर आए थे।


ऐसे पकड़ा गया था जोगा सिंह


एसएसपी जालंधर देहात मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि जोगा सिंह नशे की खेप देने गोराया आया था। इसकी भनक पुलिस को लग गई। पुलिस ने गोराया के गांव धुलेता में नाकाबंदी कर रखी थी। जोगा सिंह मोटरसाइकिल पर जैसे ही नशे की खेप देने पहुंचा तो उसे पुलिस ने काबू कर लिया। 

100% LikesVS
0% Dislikes