गगन बाली.चंडीगढ़
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में देश के सबसे पुरानी तथा राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस को रविवार उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब अमृतसर के ग्रामीण अध्यक्ष भगवंत पाल सिंह सच्चर भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के केंद्रीय वरिष्ठ नेता तरुण चुघ, राजमोहिंदर सिंह छीना ने उन्हें पार्टी का सिरोपा डालकर स्वागत किया।
सच्चर ने कहा कि कांग्रेस में अब सिर्फ तो सिर्फ गुटबाजी ही रह चुकी है। घुटन महसूस हो रही थी तो अपनी सोच के मुताबिक फैसला लेकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ। उन्हें जो ड्यूटी सौंपी जाएगी, उसे ईमानदारी से निभाया जाएगा।
बता दे कि सच्चर कांग्रेस में अच्छे कद के नेता थे। माझा में उनका वर्चस्व अच्छा है। कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका है। इससे पूर्व लाली मजीठिया जैसे दिग्गज नेता कांग्रेस को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके है। विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि सच्चर को भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव में टिकट मिलने के पूरे पूरे आसार है।
लाली मजीठिया के आप में शामिल होने के उपरांत भगवंत सिंह सच्चर विधानसभा हलका मजीठा से कांग्रेस से टिकट की मांग रहे थे, जबकि वहां पर कांग्रेस जगविंदर सिंह जग्ग मजीठिया को टिकट दे दी गई। बताया जा रहा है कि जग्गा सिद्धू के बेहद करीबी है।