बड़ी खबर……कुख्यात गैंगस्टर गोलड़ी बराड़ कैलिफोर्निया में पकड़ा…..भारत के हवाले किया जा सकता जल्द

वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.चंडीगढ़।

अभी-अभी सबसे बड़ी खबर सामने आई कि दिवंगत पंजाबी गीतकार सिद्धू  मूसेवाला के हत्यारे कुख्यात गैंगस्टर गोलड़ी बराड को अमेरिका की कैलिफोर्निया पुलिस ने पकड़ लिया। उससे गहनता के साथ पूछताछ जारी हैं। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी कुछ समय पहले हुई। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय खुफिया एजेंसी की इनपुट पर स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। कयास इस बात के लगाए जा रहे है कि बराड़ को भारत के हवाले कभी भी किया जा सकता हैं। एक दिन पहले मूसेवाला पिता बलकौर सिंह ने अमृतसर में ऐलान किया था कि बराड़ की गिरफ्तारी पर वह दो करोड़ रुपए इनाम के रूप में देंगे।

एफबीआई ने  भारतीय एजेंसी के साथ चल रही वार्ता

एजेंसी के उच्च पदस्थ सूत्रों से पता चला है कि बराड़ की गिरफ्तारी के उपरांत विश्व विख्यात अमेरिका की खुफिया एजेंसी एफबीआई तथा भारतीय एजेंसी के बड़े अधिकारियों के साथ बातचीत चल रही हैं। भारतीय एजेंसी ने एफबीआई को बराड़ के खिलाफ गुनाह का काला चिट्टठा सौंप दिया। मूसेवाला का मास्टर माइंड के अलावा कई गुनाह में बराड़ की संलिप्तता रही। विदेश से अपना नेटवर्क चला रहा हैं। भारत के कुख्यात गैंगस्टर बिश्नोई का काफी निकटतम साथी हैं। दोनों ने ही देश के कई हिस्सों में कथित अपराध को अंजाम दिया। सूत्रों से इस बात का दावा भी किया कि अमेरिका तथा भारत के साथ काफी मित्रतापूर्ण संबंध है, उस लिहाज से बराड़ को भारत लाने में काफी आसानी होगी। 

लंडा ने दी थी इनपुट

कयास , इस बात के भी लगाए जा रहे है कि विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा उर्फ हरिके ने भीतराघात एजेंसी के साथ हाथ मिला लिया। बराड़ तथा लंडा गैंग के पिछले समय आपसी रिश्ते बिगड़ चुके हैं। इसलिए, एक-दूसरे के खिलाफ एजेंसी को भीतरघात जानकारी मुहैया करा रहे हैं। संकेत इस बात के भी मिस रहे है कि बराड़ को पकड़वाने में लंडा की अहम भूमिका रही। लेकिन, इस बात की किसी प्रकार से औपचारिक पुष्टि नहीं हो पाई। 

कनाडा से भागा था कैलिफोर्निया

सूत्रों से मिली पक्की जानकारी मुताबिक, बराड़ ने कनाडा से अमेरिका के कैलिफोर्निया में राजनीतिक शरण लेने के लिए आवेदन दायर किया था। जिसे अमेरिका ने सरकारी विभाग ने स्वीकृति कर लिया। कुछ समय से कैलिफोर्निया की एक जगह में बराड़ छिपकर रह रहा था। भारतीय एजेंसी की इनपुट पर स्थानीय पुलिस तथा एफबीआई अधिकारियों ने वहां पर दबिश दी। बराड़ को हिरासत में लेकर किसी गुप्त जगह में रखा गया। 

100% LikesVS
0% Dislikes