बड़ी खबर—–गायक मनकीरत औलख और दिलप्रीत ढिल्लों से एनआईए ने की लंबी पूछताछ, मूसे वाला हत्याकांड से जुड़ी है तार

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

पंजाबी गायकों पर लगता है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी का शिकंजा कसता जा रहा हैं। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर गायक मनकीरत औलख और दिलप्रीत ढिल्लों राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के मुख्यालय दिल्ली पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों गायककार से सुबह से लेकर शाम तक लंबी पूछताछ हुई। एनआईए ने एक लंबी लिस्ट बना रखी थी। सूत्रों से पता चला है कि मूसेवाला की हत्या से जुड़े अहम सवाल-जवाब पूछे गए। फिलहाल, कौन-कौन से सवाल थे, इस बारे पता नहीं चल पाया। यह पूछताछ तब शुरू की, जब सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सरकार को खुली चुनौती देते हुए केस वापस लेने की बात तक कर दी।

इसलिए हुई पूछताछ
इन दोनों गायक मनकीरत औलख और दिलप्रीत ढिल्लों के साथ यह पूछताछ दिल्ली में NIA के हेडक्वार्टर में की गई है। बताने योग्य है कि इन दोनों के नाम गैंगस्टर लॉरेंस के साथ पहले भी जुड़ते रहे हैं। जिसके बाद बंबीहा गैंग ने मनकीरत औलख को धमकियां तक दी हैं। फिलहाल इन दोनों को कभी भी पूछताछ के लिए बुलाने के वादे पर NIA ने छोड़ दिया।


अफसाना खान से हो चुकी पूछताछ
बताने योग्य है कि NIA पंजाबी गायिका अफसाना खान से भी सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पूछताछ कर चुकी है। यहां भी अफसाना खान से सूचना है कि NIA जल्द ही कई और गायकों व अन्य को पूछताछ के लिए दिल्ली बुला सकती है।

100% LikesVS
0% Dislikes