एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।
गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में कथित अपराधी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सोमवार सुबह अमृतसर अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे 4 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर होशियारपुर पुलिस को सौंप दिया है। इससे पूर्व बिश्नोई को रविवार की देर रात खरड़ से अमृतसर के ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर लाया गया था।
गौरतलब है कि अमृतसर में बिश्नोई के खिलाफ पिछले वर्ष गैंगस्टर राणा कंदोवालिया की हत्या का मामला दर्ज किया गया था। 6 जुलाई को अदालत ने लॉरेंस को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर अमृतसर पुलिस के हवाले किया था। उसका पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद खरड़ से अमृतसर लाया गया।
लॉरेंस ने बड़े खुलासे किए
डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल ने कहा कि सुरक्षा कारणों के चलते लॉरेंस से पूछताछ खरड़ में ही होगी। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अमृतसर की पुलिस राणा कंदोवालिया के हत्या मामले में मानसा से प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान लॉरेंस ने बड़े खुलासे किए हैं लेकिन पुलिस इस जानकारी को मीडिया को देने से बचती दिखाई दी। रही है।
भारी सुरक्षा के बीच पुलिस रविवार की रात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अमृतसर लेकर पहुंची थी। सुरक्षा के बीच उसे स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में रखा गया, जहां से सोमवार की सुबह उसे मेडिकल करवाने के बाद अदालत में पेश किया गया।

