वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
बहिबल कलां इंसाफ मोर्चा का नेतृत्व करने वाले युवक को अचानक गोली लग गई। गनीमत रहा है कि गोली बाजू को छू कर चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब सुखराज सिंह अपनी लाइसेंसी पिस्टल को साफ कर रहे थे। अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच बारीकी से कर रही है। इस बात की पुष्टि पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने की। उधर, उनके समर्थकों में काफी बेचैनी पाई जा रही है। उनका हालचाल जानने के लिए काफी संख्या में पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, सुखराज सिंह अपनी पिस्टल को साफ कर रहे थे। साफ करते दौरान गोली चल गई। गोली बाजू को छू कर चली गई। गोली की आवाज सुन कर सभी लोग इकट्ठा हो गए। आनन-फानन में उन्हें फरीदकोट के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के मुताबिक, गोली को बाजू को छू कर गई है। कोई घबराने की आवश्यकता नहीं है। मरहमी पट्टी कर दी गई। घाव को भरने में थोड़ा समय लग सकता है।
पुलिस को मामले के बारे पता चला तो वह सरकारी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने सुखराज सिंह का बयान ले लिया है। शीर्ष अधिकारी ने बताया कि मामले को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। जांच बारीकी से की जा रही है। उधर, घायल का हाल पूछने के लिए अस्पताल में काफी संख्या में उनके समर्थक पहुंचे। बताते चलें कि सुखराज बहिबल कलां में अपनी जान गंवाने वाले भगवान सिंह का बेटा है। इस समय बहिबल कलां इंसाफ मोर्चा का नेतृत्व कर रहा है। प्रत्येक जांच एजेंसी का सुखराज ने ही अब तक सामना किया।