सियासी पिच की तलाश में कैप्टन हो रहे सफल….अमृतसर से सिद्धू को मिली बड़ी पटकनी
अब देखना होगा, कांग्रेस कौन सा खेलती दांव या सिद्धू होंगे आउट
एसएनई न्यूज़.चंडीगढ़।
राजीव भगत, राजीव दुग्गल, राजवंत कौर पिंकी पंजाब कांग्रेस में शामिल हो गए। यह सभी कांग्रेस के पुराने तथा अहम जिम्मेदारी पर काम कर चुके है। एक प्रकार से कांग्रेस को पंजाब में दूसरा बड़ा झटका लगा, जबकि कांग्रेस की तरफ से आए बयान मुताबिक, उन्हें इससे कोई नुकसान नहीं होने वाला है। इससे एक बात तो साफ तौर पर साबित हो गई कि कैप्टन कांग्रेस में बड़ी सेंधमारी कर दी है। इतना ही नहीं, कैप्टन अपनी सियासी पिच की तलाश में कामयाब होते भी दिखाई दे रहे है। कैप्टन के दांव ने नवजोत सिंह सिद्धू को अमृतसर-पटियाला में बड़ी पटकनी दी। अब देखना होगा कांग्रेस आगे कौन सा दांव खेलती है या फिर सिद्धू जैसे नेता आऊट हो जाएगे।
सियासत में कैप्टन अमरिंदर सिंह एक पुराने खिलाड़ी है। इस बात को कोई भी नकार नहीं सकता। उनका हमेशा से ही एक अदा रही है कि काम को शांतमय तरीके से करने की। जिससे , उन्हें पंजाब की राजनीति में फायदा भी पहुंच रहा है। कांग्रेस के कई बड़े नेता कैप्टन के संपर्क में है। वह इंतजार कर रहे है कि कैप्टन की पार्टी में शामिल होने का। इस बात के बारे हर कोई जानता है कि पंजाब की राजनीति में बदलाव लाने में कैप्टन अहम रोल निभा सकते है। अन्य पार्टियों के शोर-शराबे से दूर, कैप्टन की पार्टी चुपचाप राजनीति साख को मजबूत कर रही है।

इसके परिणाम भी सामने आने लगे है। कैप्टन की पार्टी में शामिल राजीव भगत ने पिछले कई वर्षों तक कांग्रेस पार्टी की सेवा की। वह कई अहम पद पर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा चुके है। मगर , उन्हें पार्टी की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी यानी टिकट का प्रबल दावेदारी पर अपनी असहमति जताकर हमेशा ही बड़ी भूल की। शायद, पार्टी को इस बात का मालूम नहीं है कि भगत राजनीति के बड़े कद के खिलाड़ी है। उन्हें नज़रअंदाज़ करना, राजीव ने अपने आप में असहज महसूस किया, इसलिए उन्होंने कैप्टन की पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल होकर , इस बात का प्रमाण दे दिया कि वह अब नई राजनीति पारी में कुछ अहम करने जा रहे है।
फिलहाल, उन्हें पीएलसी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। हर जगह , उनकी नियुक्ति को लेकर खुशी का माहौल है। समर्थक एक-दूसरे का मुंह-मीठा करते नजर आए। उनके मुताबिक, पार्टी चुनाव में पार्टी जिम्मेदारी देती है तो उसे अच्छे तरीके से निभाया जाएगा।

कैप्टन शुरू से ही महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ते रहें है। उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में महिलाओं को राजनीति जीवन में काफी अहम स्थान दिए गए, जबकि कांग्रेस को अलविदा कह कर कैप्टन की पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल हुई पंजाब की पूर्व जेल बोर्ड अध्यक्ष राजवंत कौर पिंकी को कैप्टन ने अपनी पार्टी में पंजाब महिला संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किया। इस उपलब्धि को लेकर राजवंत कौर कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद किया तथा आशवासन दिया कि वह अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगी।
बता दें कि राजवंत कौर का कांग्रेस छोड़ आना, कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि , इन्होंने कांग्रेस में रहते हुए अपनी जिम्मेदारी के साथ-साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए काफी अथक प्रयास किए। इनके काम की बदौलत , कांग्रेस हाईकमान तथा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को काफी झटका लगा है।
सूत्रों से मिली खबर मुताबिक, पार्टी ने उन्हें फैसले पर पुनर्विचार करने का भी सुझाव दिया था, जबकि इन्होंने सिरे से नकार दिया। बताया जा रहा है कि कौर कैप्टन के सांसद चुनाव के दौरान कार्यालय में खास जिम्मेदारी दी गई थी। उस चुनाव में कौर ने काफी अच्छी भूमिका निभाई। इस बात को भी बिल्कुल ही नहीं नकारा जा सकता है कि कैप्टन की जीत में राजवंत कौर का अहम रोल रहा है। उनकी प्रबल तकनीक ने कैप्टन की विजय के राह में काफी अच्छा कार्य किया था।

राजीव दुग्गल किसी पहचान के मोहताज नहीं है। क्योंकि, कांग्रेस में इन्होंने काफी अच्छा काम किया। कांग्रेस की तरफ से पार्षद का चुनाव लड़ चुके है। अब तक कांग्रेस में कई पदों पर रह चुके है। लंबे समय से कांग्रेस पार्टी द्वारा , उनकी गतिविधियों तथा पार्टी प्रति सच्चे दिल से किए जाने वाले कार्य को नजरअंदाज किया जा रहा था। वह इस बात को लेकर काफी आहत थे।
कैप्टन की अलग पार्टी बनाए जाने के उपरांत, इन्होंने उनकी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। इनके मुताबिक, पार्टी ने उन्हें जिला कार्यालय इंचार्ज बनाया गया। अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। इसके लिए काम शुरु कर दिया गया।
मुझे मालूम है कि कांग्रेस के कई बड़े चेहरे , उनकी पार्टी में शामिल हो सकते है। सदस्यता अभियान भी चलाने पर विचार किया जा रहा है। जो उनकी पार्टी में सच्चे दिल से काम करने का इच्छुक है, उसके लिए दिल से दरवाजे खुले है।