भगवंत मान मंत्रिमंडल के 10 मंत्रियों के नाम लगभग तय…सूची में प्रोफेसर-डॉक्टर से जुड़े पेशे को प्राथमिकता

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

मुख्यमंत्री भगवंत मान मंत्रिमंडल में 10 मंत्रियों के नाम लगभग तय हो चुके है। मंत्रिमंडल में कुल संख्या 17 बताई जा रही है। इस सूची में प्रोफेसर तथा डॉक्टरी के पेशे से जुड़े विधायकों को मंत्रिमंडल में प्रमुख स्थान मिलने जा रहा है।  लगभग 1 बजे मंत्रिमंडल को लेकर एक बैठक सीएम के मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी ने एक पत्र जारी किया। उसमें हर बात का विवरण किया गया तथा इसमें यह भी लिखा गया है कि बैठक में ही प्रस्ताव के बारे चर्चा होगी। 

इस सूची में जिन-जिन प्रथम तौर पर स्थान मिलने की संभावना जताई जा रही है, उसमें पिछली सरकार में आम आदमी पार्टी के विपक्षी नेता हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा का नाम प्रथम तथा दूसरे नंबर पर है। इससे साफ हो जाता है कि उन्हें मंत्रिमंडल में प्रमुख विभाग का मंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा कुलतार सिंह संधवा, नरिंदर कौर, प्रोफेसर बलजिंदर कौर, सरवजीत कौर माणुके, प्रिंसिपल बुधराम, मंजीत सिंह बिलासपुर, डॉक्टर बलजीत कौर का नाम शामिल है। 

पहली सूची से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि भगवंत के मंत्रिमंडल में पंजाब के मालवा क्षेत्र से जुड़े विधायकों को अहम स्थान मिलने जा रहा है। माझा, दोआब के किसी चेहरे को आगे नहीं लाया गया। दूसरी सूची में अब देखना होगा कि मान अपने मंत्रिमंडल में माझा तथा दोआब में कितने चेहरो को स्थान दे पाते है। 

वैसे भी, आम आदमी पार्टी को मालवा क्षेत्र की 69 विधानसभा सीट से 66 जीत पाने में कामयाब रही। इस बात को प्रमुखता देते हुए मान मालवा के चोहरो को स्थान दिया जा रहा है। 

100% LikesVS
0% Dislikes