महिला की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या……..खेत से बरामद हुआ शव

वरिष्ठ पत्रकार.मलेरकोटला। 

महिला की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामला, पंजाब के मलेरकोटला से जुड़ा हैं। शव किसान के खेत से बरामद हुआ। मृतक महिला की आयु 25 के करीब बताई जा रही हैं। शव को सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। महिला की पहचान की पुष्टि नहीं हो पाई। अज्ञात के खिलाफ हत्या एवं शव को खुर्दबुर्द करने की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया। इस बात की पुष्टि, थाना पुलिस के जांच अधिकारी ने की। 

जानकारी के अनुसार, किसान अपने खेत में पहुंचा तो उसने महिला का शव पाया। इस बात की जानकारी तत्काल संबंधित थाना को दी। मौके पर पुलिस थाना प्रभारी तथा अन्य कर्मी पहुंचे। पुलिस ने शव की तफ्तीश की तो पाया कि महिला के गले में दुपट्टा था, अंदाजा इस बात का लगाया गया कि महिला का गला घोंटकर मौत के घाट उतारा गया। शव को खुर्दबुर्द करने की नीयत से शव को खेत में फेंक दिया गया। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। 

जांच अधिकारी ने बताया कि शव के पहचान के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। किसी ने शव के बारे अभी क्लेम तो नहीं किया। प्राथमिक जांच में हत्या से जुड़ा मामला सामने आ रहा हैं। हर पहलू के साथ जांच पड़ताल आरंभ कर दी गई। जल्द ही गुनाहगार को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

100% LikesVS
0% Dislikes