SNE NETWORK.CHANDIGARH.
पंजाब में नशे की समस्या के साथ अब बढ़ता मोटापा भी स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-6) 2023-24 की रिपोर्ट के अनुसार, 15-49 साल की 44.7% महिलाएं मोटापा या ओवरवेट की समस्या से जूझ रही हैं। NFHS-5 में यह आंकड़ा 40.8% था। इसी तरह 37.5% पुरुष ओवरवेट हैं, जबकि पिछली रिपोर्ट में यह 32.3% था।
महिलाओं के ओवरवेट होने का सबसे ज्यादा आंकड़ा पटियाला में 50.2%
जिला स्तर पर महिलाओं के ओवरवेट होने का सबसे ज्यादा आंकड़ा पटियाला में 50.2% है। NFHS-5 में पहले यहां यह 40.7% था। इसके बाद होशियारपुर में 50%, फतेहगढ़ साहिब में 49.5%, नवांशहर में 47.8% और लुधियाना में 47.7% हैं। इसके साथ ही पंजाब में 15 साल या उससे अधिक उम्र के 13.9% पुरुष किसी न किसी प्रकार के तंबाकू का इस्तेमाल करते हैं। NFHS-5 में यह 12.8% था। तंबाकू खाने में मोगा की महिलाएं सबसे आगे हैं, यहां यह आंकड़ा 1% है। जबकि पुरुषों में 20% के साथ पठानकोट आगे हैं।
शराब पीने वालों मामले में रूपनगर की महिलाएं सबसे आगे
वहीं शराब पीने वालों का भी इस बार आंकड़ा बढ़ गया है। इस मामले में रूपनगर की महिलाएं सबसे आगे हैं, यहां यह आंकड़ा 0.9% हैं। जबकि पुरुषों में फरीदकोट आगे हैं, यहां पर यह आंकड़ा 28.1% है। NFHS-6 के राज्य आंकड़ों के मुताबिक, 15 साल या उससे अधिक उम्र के 22.9% पुरुष शराब का सेवन करते हैं। NFHS-5 में यह 22.8% था। महिलाओं में शराब सेवन 0.3% है, जो NFHS-5 में भी 0.3% था। जिला स्तर पर पुरुषों में सबसे ज्यादा आंकड़ा फरीदकोट में 28.1%, पठानकोट में 26.9%, फतेहगढ़ साहिब में 26.3%, कपूरथला और रूपनगर में 25.5% तथा मानसा में 24.8% है। महिलाओं में शराब सेवन का सबसे ज्यादा आंकड़ा रूपनगर में 0.9%, मुक्तसर में 0.6% तथा अमृतसर और फिरोजपुर में 0.4% दर्ज हुआ है।###UK###CANADA###ALCOHOLIC###WOMEN###PERCENTAGE###INCREASE###PUNJAB###CHANDIGARH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

