SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH.

पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान के दौरान सीमा पार संचालित अवैध हथियार, नशीले पदार्थ और हवाला नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अफगान नागरिक और नाबालिग सहित सात आरोपियों को काबू किया है। इनसे 10 अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं, जिनमें दो सब-मशीन गन भी शामिल हैं। इसके अलावा 5.048 किलोग्राम हेरोइन और हवाला कारोबार से जुड़ी 30.38 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है।
आरोपियों के संबंध विदेश में बैठे संचालकों से थे-CP-BHULLAR
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों के संबंध विदेश में बैठे संचालकों से थे, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से नेटवर्क संचालित कर रहे थे। आरोपियों को विभिन्न स्थानों पर नशीले पदार्थ और हथियारों की खेप प्राप्त होती थी, जिन्हें आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाता था। जांच में यह भी सामने आया है कि वित्तीय लेन-देन के लिए हवाला चैनलों का इस्तेमाल किया जा रहा था।
थाना इस्लामाबाद में मामला दर्ज
इस संबंध में थाना इस्लामाबाद में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब नेटवर्क के पीछे और आगे के संबंधों की जांच कर रही है ताकि इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। साथ ही संभावित अन्य बरामदगियों और गिरफ्तारियों के लिए जांच जारी है।###USA###UK###CANADA###SMUGGLER-ARRESTED-BY-AMRITSAR-POLICE-WITH-WEAPONS-DRUGS-INDIAN-CURRENCY-AMRITSAR###CHANDIGARH###PUNJAB###IRELAND###SWEDEN###VIETNAM###CHINA###AUSTRALIA###EUROPE###@

