कहा-देश बचाने के लिए राजनीति में रखा कदम….किसान आयोग गठित करने का अहम प्रावधान
विकास कौड़ा/शम्मी शर्मा/चंडीगढ़।
संयुक्त किसान मोर्चा को चुनाव आयोग से चुनाव चिन्ह मिलने के उपरांत शुक्रवार देर सायं प्रमुख नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने राजनीतिक पार्टियों से अलग घोषणा पत्र पेश किया। कानून-व्यवस्था, नशा , बेअदबी पर सख्त कानून पर जोर दिया। कहा कि देश को बचाने के लिए उन्होंने राजनीति में कदम रखा। खास बात यह रही कि इस घोषणा पत्र में किसान आयोग के गठन का अहम प्रावधान रखा गया। नकली खाद्य-पदार्थ के खिलाफ सख्त कानून का प्रावधान भी रखा गया।
किसानों के लिए अफीम के खेती के लिए एक एकड़ का लाइसेंस देने की बात भी लिखी गई। उनके मुताबिक, इससे किसानों की आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी । बैंक से किसान को ऋण लेना सरल होगा। किसी भी किसान की जमीन नीलाम नहीं होगी। किसानों को कोऑपरेटिव बैंक के साथ अधिक से अधिक जोड़ा जाएगा। किसानों का ऋण माफी की स्कीम का प्रावधान भी रखा गया। किसानों को अपनी फसल किसी को बेचने का पूरा-पूरा अधिकार होगा। खुद किसान तय करेगा कि उसे किस दाम पर अपनी फसल को बेचना है।
पराली से बिजली उत्पादन की नीति तैयार होगी। गन्ना किसानों को फसल की अदायगी 14 दिन के भीतर अदा करने का प्रावधान रखा गया। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी रूप से सख्त कार्रवाई का भी प्रावधान भी रखा गया है।प्रत्येक परिवार की वार्षिक आय 80 हजार से एक लाख रुपए तक की जाएगी। प्रतिदिन आय 100 रुपए की जाएगी। प्रशासनिक सुधार के लिए लोकपाल का गठन किया जाएगा। चपरासी से लेकर सीएम तक इसके दायरे आएगा। पंजाब पुलिस को आधुनिक हथियारों के साथ लैस किया जाएगा।
एनआरआई की संपत्ति के लिए एक विशेष कानून प्रावधान किया जाएगा, ताकि उनकी संपत्ति के साथ कोई धोखाधड़ी नहीं कर सके। एक कृषि विश्वविद्यालय खोला जाएगा, ताकि उसमें किसान वर्ग के युवा शिक्षित हों। नई-नई तकनीक पर शोध करने का प्रावधान होगा। ग्रेजवशन तक निशुल्क पढ़ाई होगी। छोटे व्यापारी, उद्योगों के लिए इंस्पेक्टरी राज समाप्त किया जाएगा। बेसहारा के लिए मासिक पेंशन का विशेष तौर पर प्रावधान रखा गया। पंजाबी सिनेमा पर विशेष रुप से सुधार किया जाएगा।
वायु-मार्ग का विकास कौशल रूप से किया जाएगा। कई विमान अड्डा स्थापित किए जाएगे। वहां पर घरेलू विमान पर संख्या बढ़ाई जाएगी। शनिवार-रविवार को भी सरकारी खोले जाएंगे, ताकि का काम आसान हो सके। अतिरिक्त स्टाफ रखा जाएगा। ठेकेदार सिस्टम समाप्त किया जाएगा। डेली वेजिज को प्रतिमाह 18 हजार रुपए मिलेगे।