एसएनई न्यूज़.चंडीगढ़।
पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 का बिगुल बज चुका है। कांग्रेस ने इस चुनाव में नया इतिहास रचने को लेकर नई रणनीति तैयार भी कर ली। इसके लिए नवजोत सिंह सिद्धू ने संगठनात्मक तौर पर स्थिति को मजबूत करने के लिए उन चेहरों को पार्टी में अवसर दिया जा रहा है, जिन पर विश्वास किया जा सकता है कि वे लोग चुनाव में पार्टी की जीत को सुनिश्चित कर सकते है।

इसमें अमृतसर के रहने वाले एक तेज तर्रार कांग्रेस के युवा नेता विकास शर्मा को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया। बताया जा रहा है कि शर्मा चुनाव में एक अहम रोल निभा सकते है। इनका परिवार टकसाली कांग्रेस से संबंध रखता है। पिता कई बार गांव नौशहरा काला के सरपंच रह चुके है। शर्मा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बेहद करीब है।
इन्होंने नवजोत सिंह सिद्वू के चुनाव तथा विधानसभा हलका उत्तरी के विधायक सुनील दत्ती के चुनाव में उनके जीत को सुनिश्चित बनाने के लिए कड़ी परिश्रम किया था। छात्र राजनीति (एनएसयूआई) से शुरुआत करने वाले विकास बचपन से पार्टी के साथ जुड़े है। इन्होंने कांग्रेस में कई पदों पर रह कर पार्टी की गतिविधियों को आम लोगों तक पहुंचाया।
फिलहाल, क्षेत्र तथा पंजाब की राजनीति में काफी लोकप्रिय चेहरे के रूप में उबर रहे है। शर्मा ने खास बातचीत में कहा कि वह सबसे पहले पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह का धन्यवाद करना चाहते है, जिन्होंने मेरे ऊपर विश्वास कर पार्टी में इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी के बताए मार्ग पर चलकर पार्टी को आगे तक पहुंचाने में पूरी तरह से जिम्मेदारी निभाने का काम करुंगा।