सीएम मान का शाह के बयान पर कड़ा जवाब……पंजाब में भाईचारा कायम, कहा-पंजाब को बेवजह किया जा रहा बदनाम

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब को डिस्टर्ब राज्य बताने के जवाब में सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में भाईचारा कायम है और कोई अंतर नहीं पैदा कर सकता। पंजाब में अमन-कानून को कायम रखना है। बीते दिनों कुछ छुटपुट घटनाएं जरूर हुई, लेकिन यदि पंजाब की तुलना यूपी-बिहार से करें तो कहीं कुछ नहीं है। पंजाब को बेवजह बदनाम किया जा रहा है। सीएम का संकेत साफ तौर केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर था। पुराने हथियार किसके कहने पर बने, उनके लाइसेंस चेक किए जाएंगे। किसी का क्रिमिनल रिकॉर्ड मिलने पर उसका आर्म्स लाइसेंस निरस्त करेंगे।

असली जट्ट  गांव में मिलेंगा 

मान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शादियों में गोलियां न चलाएं और गायक भड़काने वाले गानों से परहेज करें। खुशियां मनाने के और भी कई तरीके हैं। अक्सर भड़काने वाले गानों में जट्‌ट का जिक्र किया जाता है, लेकिन असली जट्‌ट को मिलना है तो गांव जाकर मिलें। वह वैसा नहीं है, जैसा दिखाया जाता है।
जट्ट कर्जे में डूबा है और उसे शाम की रोटी की चिंता है, लेकिन कल्चर को गलत नहीं दिखाया जाना चाहिए। उधर, पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बीते वर्षों में पंजाब में सबसे अधिक क्राइम साल 2012, अकाली-भाजपा सरकार के समय में हुआ था। साल 2012 अकाली-भाजपा सरकार के समय एक साल में कुल 855 हत्याएं हुई।


किस राज्य का कितना क्राइम ग्राफ
उत्तरप्रदेश में 7.4 प्रतिशत, आंध्र प्रदेश में 5.8, झारखंड में 5.3, मेघायल 5.1, दिल्ली में 5, असम में 4.4, छत्तीसगढ़ में 4, हरियाणा 3.8 और उड़ीसा 3.8 प्रतिशत बताया। क्राइम रेट के मामले में पंजाब 15वें नंबर पर है। मंत्री हेयर ने कहा कि जिन 5 राज्यों में भाजपा का शासन है, वहीं क्राइम रेट सबसे अधिक है। लेकिन, पंजाब को बेवजह बदनाम किया जा रहा है।


हरियाणा के हैं सबसे अधिक शूटर
पंजाब में हुई वारदातों में पकड़े गए सबसे अधिक शूटर हरियाणा के हैं, लेकिन बदनाम पंजाब को किया जाता है। पंजाब में रोजाना औसतन 2 मामले दर्ज होते हैं, जबकि, राजस्थान में 18 मामले दर्ज होते हैं।


गुजरात में पंजाब से अधिक क्राइम रेट
गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि पंजाब के मुकाबले गुजरात का आपराधिक रिकॉर्ड अधिक है। यदि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात की पंजाब से तुलना करें तो में पंजाब में क्राइम अगेंस्ट वूमन के कुल 5662 केस दर्ज हुए, जबकि गुजरात में 7348 केस दर्ज हुए। साल 2021 में पंजाब में कुल 46,453 केस दर्ज हुए तो गुजरात में कुल 2 लाख 73 हजार केस दर्ज हुए हैं, जहां भाजपा 27 बार से सरकार में है। मीत हेयर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पंजाब को बेवजह बदनाम न करने की अपील की और पहले अन्य राज्यों के क्राइम रेट पर गौर करने को कहा।

100% LikesVS
0% Dislikes