सुप्रीम कोर्ट से मिली पंजाब सरकार को बड़ी राहत——–1,000 करोड़ रुपये पर्यावरण मुआवजा पर लगी रोक

NGT BY SNE NEWS IMAGE (FILE PHOTO)

वरिष्ठ पत्रकार.राष्ट्रीय डेस्क। 

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें राज्य में विरासत अपशिष्ट और अनुपचारित सीवेज का प्रबंधन करने में विफल रहने के लिए पंजाब पर 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का पर्यावरण मुआवजा लगाया गया था। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने एनजीटी के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा दायर अपील पर केंद्र और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को नोटिस जारी किया। राज्य सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी पेश हुए।

N.G.T ने 25 जुलाई के अपने आदेश में पंजाब को मुख्य सचिव के माध्यम से एक महीने के भीतर सीपीसीबी के पास पर्यावरण मुआवजे के रूप में 10,261,908,000 रुपये जमा करने का निर्देश दिया था।

100% LikesVS
0% Dislikes