SNE NETWORK.CHANDIGARH.
हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर एग्जिट पोल के नतीजे में कांग्रेस के लिए परिणाम उत्साह जनक है तो भाजपा खेमे के लिए चिंता की बात है। हालांकि परिणाण 8 अक्टूबर को आएंगे और तभी साफ हो पाएगा कि प्रदेश में किसकी चौधराहट कायम होगी। लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल के जरिए संभावित स्थिति का अंदाजा लगाया जाएगा।
एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक भाजपा को 23, कांग्रेस को 59, जजपा को शून्य, इनेलो गठबंधन को दो और अन्य को छह सीट मिलती हुई नजर आ रही है।
उधर, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा, “…मुझे पूरा भरोसा है कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार हरियाणा में बनने जा रही है…लोगों को हरियाणा में पिछले 10 साल में सुशासन, विकास मिला है…भाजपा 50 से अधिक सीटें जीतकर तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी…”
उधर, हरियाणा कांग्रेस के एक बड़े नेता ने कहा, “इस बार लोगों ने मन बना लिया था। लोग भाजपा से बहुत दुखी थे। जनता ने कांग्रेस पार्टी को अपना आशीर्वाद देने का काम किया है। हम दिल की गहराइयों से उनका धन्यवाद करते हैं।”

