अंतरराष्ट्रीय सरहद भारत-पाकिस्तान में मचा हड़कंप…..जवान भूल से पहुंचा पाकिस्तान में, देर सायं बीएसएफ को लौटाया

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़। 

अंतरराष्ट्रीय सीमा भारत-पाकिस्तान में उस समय हड़कंप मच गया, जब सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान भूल की वजह से पाकिस्तान की सीमा में पहुंच गया। तत्काल पाक रेंजर्स ने उसे हिरासत में लेने के उपरांत गिरफ्तार कर लिया। सीमा सुरक्षा बल के उच्च अधिकारियों को इस बात की जानकारी हासिल हुई तो दोनों देश के बीच तत्काल बैठक हुई। अंतरराष्ट्रीय संधि के मुताबिक, पाकिस्तान रेंजर्स को भारतीय जवान को वापस लौटाना पड़ा। 

घटनाक्रम फिरोजपुर सेक्टर, समय सुबह साढ़े छह बजे

घटनाक्रम भारत-पाक की सीमा फिरोजपुर सेक्टर की बताई जा रही हैं। सुबह साढ़े छह बजे सीमा सुरक्षा बल का जवान गश्त दे रहा था कि अचानक वह पाकिस्तान की सीमा में घुस गया। इस बीच पाक रेंजर्स ने उसे देख लिया। हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों से पता चला है कि लंबी पूछताछ जवान से पाक रेंजर्स ने की। इस बात सीमा सुरक्षा बल के उच्च अधिकारियों को पता चला तो उन्होंने फ्लैग मीटिंग पाकिस्तान रेंजर्स से की। पाकिस्तान रेंजर्स ने इस बात की पुष्टि कर दी कि जवान उनके कब्जे में हैं। 

देर सायं लौटाया

पता चला है कि लंबे समय तक दोनों देश के बड़े अधिकारियों के बीच बातचीत होती रही। राहत वाली बात यह रही कि पाकिस्तान ने मान लिया कि जवान, उनके कब्जे में हैं। क्योंकि, ज्यादातर यहीं देखने में आया कि पाकिस्तान कभी भी भारतीयों जवानों को पकड़े जाने पर , इस बात की पुष्टि नहीं करता है कि वह उनकी हिरासत में हैं। देर सायं तक भारतीय जवान को पाक रेंजर्स ने लौटा दिया।

100% LikesVS
0% Dislikes