SNE NETWORK.CHANDIGARH.
पंजाब कांग्रेस में बगावत पर राहुल गांधी खासे नाराज हैं। सूबे में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी नेताओं के विद्रोह ने हाईकमान की चिंताएं बढ़ा दी हैं। हाईकमान ने रायपुर से विधानसभा सत्र बीच में छुड़वाकर पंजाब के प्रभारी भूपेश बघेल को दिल्ली तलब कर लिया है। राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 16 जुलाई को पंजाब के नाराज नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।
दिल्ली में 2 घंटे तक बैठक हुई
दिल्ली में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के बीच करीब दो घंटे तक बैठक हुई। इस दौरान पंजाब कांग्रेस में चल रही गुटबाजी, नेतृत्व विवाद और साल 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर समीक्षा की गई। पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल की रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा हुई। बघेल ने सोमवार को अपने पंजाब दाैरे की रिपोर्ट हाईकमान को साैंपी थी।
वड़िंग के नेतृत्व पर उठाए गए सवालों पर चर्चा हुई
पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा और उनके समर्थकों की ओर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व पर उठाए गए सवालों पर चर्चा हुई। इस दाैरान पार्टी नेतृत्व ने संगठन में बढ़ती खींचतान को गंभीर माना। राहुल और खरगे ने विधानसभा चुनाव से पहले इस पर खासी नाराजगी जाहिर की।
बदलाव की संभावनाओं पर भी विचार हुआ
सूत्र बताते हैं कि बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दल के नेतृत्व में बदलाव की संभावनाओं पर भी विचार हुआ। हालांकि बैठक के बाद इस संदर्भ में अभी किसी फैसले की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई। इसके अलावा हाईकमान ने बैठक में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को एकजुट करने, संगठन को मजबूत करने और आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रभावी रणनीति बनाने पर भी विमर्श हुआ।
बघेल ने की थी सभी नाराज नेताओं से सामूहिक व वन-टू-वन चर्चा की
पंजाब कांग्रेस में छिड़े विद्रोह को शांत करवाने और पार्टी को एकजुट करने की बड़ी जिम्मेदारी हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल को साैंपी गई थी। इसके लिए बघेल 6 जुलाई को चंडीगढ़ पहुंचे और 11 जुलाई तक उन्होंने पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी समेत करीबन सभी नाराज नेताओं से सामूहिक व वन-टू-वन चर्चा की।
13 जुलाई को रिपोर्ट हाईकमान को सौंप दी थी
13 जुलाई को बघेल ने अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंप दी थी। इस मसले पर वरिष्ठ नेताओं की चर्चा के बाद अब किसी बड़े फैसले का इंतजार किया जा रहा है मगर फैसला लेने से पहले राहुल गांधी रूबरू होकर प्रभारी बघेल को सुनना व उनसे कुछ तथ्यों पर चर्चा करना चाहते हैं। इसीलिए उन्हें तत्काल रायपुर से दिल्ली तलब किया गया है।
इस विवाद के बीच कांग्रेस हाईकमान वड़िंग से इस्तीफा ले सकती है
मंगलवार को पंजाब कांग्रेस में बगावत पर हाईकमान की बैठक के बाद मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर दबाव बढ़ गया है। इस विवाद के बीच कांग्रेस हाईकमान वड़िंग से इस्तीफा ले सकती है, ऐसी अटकलें तेज हो गई हैं। दूसरी ओर, विरोधी खेमा भी इस वक्त शांत हैं। इस खेमे के कुछेक वरिष्ठ नेताओं ने सिर्फ इतना कहा कि वे भी हाईकमान के बुलावे और फैसले का ही इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले वे जल्द एक बैठक कर सकते हैं। ###USA###UK###CANADA###CONGRESS-DISPUTE-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

