वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
देश -विदेश का सबसे सस्ता टेस्ट केंद्र भारत में खुल चुका है। पहली शाखा मुंबई में खोली गई। बताया जा रहा कि यहां पर एमआरआई जैसे महंगे टेस्ट सिर्फ तो सिर्फ 10 के दाम पर होंगे। इसके अलावा महंगी से महंगी दवा आधे दाम पर हासिल होगी। इस बात की घोषणा अभिनेता जितेंद्र कुमार ने की। उनकी 2 मिनट की वीडियो सोशल मीडिया में खूब तेजी से प्रसारित हो रही है। इस केंद्र का नाम भी सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के नाम पर रखा गया। पता चला है कि इस केंद्र पर लागत की खर्च अभिनेता के साथ-साथ कुछ दानी परिवारों ने किया। केंद्र के निर्माण को कई साल लग गए है। बताया जा रहा है कि यह केंद्र 3 मंजिला बनाया गया। यहां पर रोगी तथा उनके साथ आने वाले तीमारदारों के लिए विशेष बंदोबस्त भी किया गया, ताकि, उन्हें किसी प्रकार से कोई असुविधा पेश न हो।
सोमवार का दिन देश-विदेश में रहने वाले लोगों के लिए काफी राहत वाला रहा। क्योंकि, देश में अभिनेता की पहल की वजह से एक निजी टेस्ट चिकित्सा केंद्र खोला गया। इसकी पहली शाखा मुंबई के एक क्षेत्र में खोली गई। इस बारे अभिनेता की एक 2 मिनट की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से प्रसारित हो रही है। वह इस बात पर खास जोर देते दिखाई दिए कि यह केंद्र श्री गुरु नानक देव जी की याद में खोला गया है। इस केंद्र हर वो सस्ता तथा महंगा टेस्ट सिर्फ 10 के दान पर होगा। उन्होंने कहा कि इससे जरुरतमंद लोगों को काफी सुविधा होगी। अब किसी को महंगे इलाज से वंचित नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने सभी से अपील की कि इस वीडियो ज्यादा से ज्यादा शेयर की जाए, ताकि, जरूरतमंद रोगी के परिवारों के पास पहुंच सके।