..आखिर, न-न-न करते हुए….सिद्वू ने पीपीसीसी अध्यक्ष पद से दे दिया इस्तीफा, कांग्रेस-सोनिया गांधी के दबाव आगे झुकना ही पड़ा

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्वू ने अपने पद से आखिरकार इस्तीफा दे ही दिया। आखिरकार, कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के विरोध तथा पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के समक्ष झुकना ही पड़ गया। इससे पूर्व हटी किस्म के अंदाज से जाने जाने वाले नवजोत सिंह सिद्वू ने अपने पद से इस्तीफा देने से साफ इंकार कर दिया। चारों तरफ विरोध होने के बावजूद सिद्वू ने अपने पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना ही पड़ा। फिलहाल, अध्यक्ष पद के लिए कई नए चेहरों के नाम सामने आ रहे है, जबकि दिल्ली कांग्रेस समिति ने अभी तक किसी के नाम पर मोहर नहीं लगाई। इस बात की चर्चा जरूर जारी कि इस बार कांग्रेस किसी नए चेहरे को प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष चुन सकती है। 

पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 में कांग्रेस की हार को लेकर शीर्ष नेताओं की श्रेणी ने हार के लिए नवजोत सिंह सिद्वू, चरणजीत सिंह चन्नी तथा सुनील जाखड़ को हराया। उनके मुताबिक, आपस में बयानबाजी तथा एकजुटता की कमी के कारण कांग्रेस को पंजाब चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा। कांग्रेस के शासनकाल में पंजाब की सरकार ने कई विकास कार्य से लेकर जनता का हर प्रकार से दिल जीतने के बावजूद, उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। इससे एक बात साफ हो जाती है कि पंजाब में कांग्रेस की हार का कारण यह नेता लोग बने है। अगर, सही ढंग से चुनाव लड़ा जाता तो पंजाब में कांग्रेस फिर से जीत हासिल कर सरकार बना लेती, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया। 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हर राज्य से बुरी पराजित हुई।

सोनिया गांधी ने हार के पीछे प्रदेश अध्यक्ष को जिम्मेदार मानते हुए हर किसी का इस्तीफा मांग लिया। लेकिन पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्वू ने इस बात को लेकर इस्तीफा देने से इंकार कर दिया था कि यह हार तो चन्नी की वजह से हुई। उन्हें चुनाव में हर प्रकार से नजरअंदाज किया। ऐसे में इस हार के पीछे उनकी कोई गलती का औचित्य ही नहीं है। फिलहाल. सिद्वू पर दबाव बना तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया। अब देखना होगा की कि कांग्रेस पार्टी के भीतर चल रही अंतर्कलह को कैसे समेट पाती है। 

100% LikesVS
0% Dislikes