आतंकी पन्नू की गिड़दबब्बकी…. अमेरिका राष्ट्रपति को लिखा खत, पाकिस्तान का साथ देने के लिए बोला

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

खालिस्तानी समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने राष्ट्रपति बाइडन को खत लिख देश के खिलाफ भड़काने का प्रयास किया है। इसके साथी आतंकी पन्नू ने अमेरिका राष्ट्रपति को पाकिस्तान का साथ देने के लिए भी कहा है।


आतंकी पन्नू ने अमेरिका के राष्ट्रपति को खत लिख कहा कि वह अमेरिका स्थित सिख संगठन समूह “सिख फॉर जस्टिस” (SFJ) की ओर से लिख रहा है, जो पंजाब को स्वतंत्र देश बनाना चाहता है। अमेरिकी सिखों के भारी समर्थन वाले अमेरिकी संगठन के रूप में आपका ध्यान संयुक्त राज्य अमेरिका के स्वाभाविक और विश्वसनीय सहयोगियों साउथ-एशिया पाकिस्तान व खालिस्तान की ओर आकर्षित करने के लिए लिख रहे हैं।


भारत को बताया विश्वासघाती


आतंकी पन्नू ने खत में भारत को अमेरिका का दुश्मन बताया और कहा- भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके लोगों के हितों के साथ विश्वासघात किया है। रूस-यूक्रेन युद्ध में, मोदी के नेतृत्व में भारत ने रूस का पक्ष लिया है और प्रतिबंधों के बावजूद रूस के साथ अरबों डॉलर का व्यापार कर रहा है। इस प्रकार रूस के युद्ध को पर्याप्त रूप से वित्तीय सहायता देकर अमेरिकी हितों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।


खालिस्तान बना तो पाकिस्तान मजबूत होगा


आतंकी पन्नू इस खत में पूरी तरह से पाकिस्तान के हक में बोल रहा है। पन्नू ने कहा कि पाकिस्तान के विश्वसनीय सहयोगी होने के कारण, यह निष्कर्ष निकलता है कि भारतीय शासित पंजाब के क्षेत्र में खालिस्तान का निर्माण अनिवार्य रूप से पाकिस्तान को मजबूत करेगा और अमेरिकी को बढ़ावा देगा।

100% LikesVS
0% Dislikes