‘आप’ में इस मंत्री को लगा जोर से झटका…..यह मंत्री की हुई बल्ले-बल्ले, किस वजह से हुआ फेरबदल, पढ़े, इस खास रिपोर्ट में..?

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल के एक मंत्री के पर काट कर अन्य मंत्री को ज्यादा शक्तिशाली बना दिया। इस फैसले को लेकर राजनीति में भूचाल सा आ गया। राजनीतिक गलियारों में एक नई चर्चा छिड़ गई है कि मुख्यमंत्री ने ऐसा क्यों किया। क्या, जिस मंत्री के पर काटे गए, उनके काम से मुख्यमंत्री नाराज चल रहे थे या फिर अपने मंत्रिमंडल को इस बात का संदेश देना चाहते है कि खराबी करने वालों का ऐसा ही हाल होगा। 

उधर, कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह को एक और विभाग की जिम्मेदारी देकर और शक्तिशाली बनाया गया है। उनके पास अब खान एवं भूतत्व विभाग की जिम्मेदारी भी होगी। पहले यह विभाग गुरमीत सिंह मीत हेयर के पास था। अब मीत हेयर के पास केवल खेल एवं युवा विभाग बचा है। एक समय ऐसा भी था जब मीत हेयर के पास 5 विभागों की जिम्मेदारी थी। वहीं सीएम भगंवत मान के पास 11 विभागों की जिम्मेदारी हैं। सीएम भगवंत मान के बाद चेतन सिंह जौड़ा माजरा के पास सबसे अधिक 7 विभाग हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes