इस देश में पंजाबी मूल की 11 महिलाएं मैदान में——–दाव पर लगी है जीत -हार

SNE NETWORK.CHANDIGARH.


कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया राज्य के 43वें विधानसभा चुनाव में इस बार पंजाबी मूल की 11 महिलाएं मैदान में हैं, जिसमें 9 महिलाएं एनडीपी की तरफ से मैदान में उतरी हैं। कंजरवेटिव पार्टी ने एक महिला को टिकट दी है जबकि एक आजाद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में है। निक्की शर्मा, शिक्षा मंत्री रचना सिंह, संसदीय सचिव हरविंदर कौर संधू, विधायिका जिन्नी सिमज , कैमलूप्स केंद्रीय क्षेत्र से कमल ग्रेवाल, लंगारा से सुनीता धीर, सारह कून्नर, जस्सी सुन्नड़, रिया अरोड़ा मैदान में हैं। डॉ. ज्योति तूर कंजरवेटिव की तरफ से व दपिंदर कौर सरां आजाद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं।

2020 में बीसी चुनाव में 8 पंजाबियों ने विजय हासिल की थी। इनमें जगरूप बराड़ (सरी फलीटवुड), जिन्नी सिमज (सरी पैनेरामा), हैरी बैंस (सरी न्यूटन), रवि काहलों (नार्थ डेल्टा), राज चौहान (बर्नबी एडमंडज), एडवोकेट अमनदीप सिंह (रिचमंड क्वीन्जब्रो) रचना सिंह (सरी-ग्रीन टिंबरज) और निक्की शर्मा (वेंकूवर-हेसटिंग्ज) शामिल हैं। पिछले चुनावों में 22 पंजाबी चुनाव मैदान में थे। इनमें से 11 सत्ताधारी पार्टी एनडीपी, नौ लिबरल पार्टी और दो ग्रीन पार्टी की ओर से चुनाव लड़ रहे थे।

100% LikesVS
0% Dislikes