वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.राहुल सोनी.चंडीगढ़।
सत्ता में आम आदमी पार्टी की सरकार आने से पंजाब पुलिस काफी एक्शन में दिखाई दे रही हैं। खासतौर पर नए कार्यकारी पंजाब पुलिस निदेशक आईपीएस गौरव यादव की नई तकनीक की बदौलत से पंजाब पुलिस अब दूसरे राज्यों की पुलिस साथ संयुक्त ऑपरेशन तहत कुछ दिनों में भारी संख्या में हेरोइन की खेप बरामद करने में सफल हो पाई। महाराष्ट्र तथा पंजाब स्पेशल टास्क पुलिस एवं केंद्रीय एजेंसियों की बदौलत से महाराष्ट्र की नवा शेवा बंदरगाह से 73 किलोग्राम (अंतरराष्ट्रीय मार्केट कीमत) 365 करोड़ की बरामद हुई। फिलहाल, इस केस से जुड़े किसी की भी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई। इस खेप के पंजाब से लेकर विदेश तक तार जुड़ रहे हैं। जांच-पड़ताल गहनता से जारी हैं। इस बात की पुष्टि., पंजाब पुलिस के कार्यकारी निदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने अपने वीडियो के माध्यम जारी किए बयान में कहा हैं।
पंजाब पुलिस के कार्यकारी निदेशक आईपीएस गौरव यादव ने जानकारी दी कि उन्हें गुप्त सूचना के आधार पर पता चला था कि विदेश से महाराष्ट्र के एक कंटेनर में भारी मात्रा में हेरोइन भारत लाई गई हैं। इसे भारत के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई किया जाना हैं। पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क पुलिस ने महाराष्ट्र एवं केंद्रीय जांच एजेंसी से इस बारे बातचीत की। उनके साथ हमारी एक स्पेशल टीम ने बंदरगाह पर खड़े कंटेनर की चेकिंग की। इसमें 73 किलोग्राम हेरोईन बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कुल कीमत 365 करोड़ रुपए हैं। हेरोइन को तब्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई। जल्द ही इस केस के साथ जुड़े कथित अपराधियों की गिरफ्तारी हो सकती हैं।
तीन दिन पहले गुजरात से मिली थी हेरोइन
इससे पूर्व पंजाब पुलिस की मदद से गुजरात के एक बंदरगाह पर कंटेनर में छिपा रखी लगभग 65 किलोग्राम हेरोईन बरामद हुई थी। उस कंटेनर का मान पंजाब के मलेरकोटला के रहने वाले एक आयातक पाया था। वह कपड़े तथा दागे का बड़ा व्यापारी था। उक्त खेप के तार यूएई से जुड़े थे। सूत्रों से पता चला है कि इस मामले की पूछताछ के उपरांत पंजाब पुलिस के हाथ महाराष्ट्र बंदरगाह में खेप के बारे इनपुट मिले थे। इसी के आधार पर बड़ी सफलता हासिल हुई।