एक्शन मोड में भगवंत मान …..कहा.. रिश्वत मांगने वाले भ्रष्ट अधिकारियों की  बना लो वीडियो-आडियो…फिर देखो होता है क्या……..?

एसएऩई नेटवर्क.चंडीगढ़।

पंजाब में आम आदमी पार्टी सत्ता में आने के बाद एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान कर दिया कि रिश्वत मांगने वाले भ्रष्ट अधिकारियों अब खैर नहीं। रिश्वत मांगने वाले की आडियो-वीडियो बना लीजिए, फिर देखिए होता क्या उसका। साफ तौर भगवंत मान सरकार ने संकेत दे दिए है कि अब पंजाब में भ्रष्टाचारी बाबूओं की खैर नहीं। रिश्वत लेने वाले अब सुधर जाए तो शायद उसके लिए बेहतर ही होगा। मान ने इस बात का भी ऐलान किया है कि 23 मार्च शहीद भगत के शहीदी दिवस पर भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत देने वालों के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी करने वाले है। शिकायत मिलने वाले अधिकारियों के खिलाफ मेरा विभाग सख्ती से पेश आएगा तथा कानूनी रूप से कड़ी कार्रवाई होगी। 

मान ने पंजाब की जनता को संदेश देते कहा कि आप जनता की अपनी सरकार पंजाब की सत्ता में आ गई है। किसी को अब घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। आप लोगों की बदौलत ही पंजाब में सत्ता मिली। अब आप लोगों का काम समाप्त हो गया। अब हमारी बारी है कि जनता के लिए क्या-क्या कुछ करना है। उन्होंने स्पष्ट रूप में इस बात का भी संदेश दे दिया ईमानदारी अधिकारी बिल्कुल मत घबराए। हम ईमानदारी अधिकारियों की दिल से सम्मान तथा सलाम करते है, जबकि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ हमारी सरकार एकदम सख्त है। 

दिल्ली की सरकार का उदाहरण देते कहा कि एक बार आम आदमी पार्टी की दिल्ली में 49 दिन सरकार चली थी तब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विभागों में भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए लोगों के लिए एक नंबर जारी किया था। उस नंबर के डर से विभागों में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों ने अपने काम में सुधार करते हुए ईमानदारी की राह अपना ली थी। अब पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार है तो यहां पर भी पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार समाप्त करना उनका मूल रूप से दायित्व रहेगा। 

100% LikesVS
0% Dislikes