एक्शन मोड में होगी एसटीएफ—- तोड़ेगी नशे की चैन–नशा बेचने वालों को चुन-चुनकर घर से उठाएंगी….सीएम ने दिया सख्त आदेश

नशा छोड़ने के लिए युवाओं को भेजा पुनर्वास केंद्र….एक हफ्ते में नशे की वजह से हुई 10 मौत

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

पंजाब में नशा बेचने वालों के खिलाफ अब स्पेशल टास्क फोर्स ने कड़ा कदम उठाने की ठान ली है। उसके लिए एसटीएफ, अब एक्शन मोड में आ चुकी है। अब पंजाब में नशे की चैन को तोड़ने ही उनका एक लक्ष्य होगा। नशा बेचने वालों को चुन-चुनकर घर से उठाने की नीति बना ली गई है। नशा छोड़ने वालों के लिए आम आदमी पार्टी सरकार ने पुनर्वास केंद्र में भेजने का बड़ा फैसला ले लिया गया। एक हफ्ते के भीतर पंजाब कई क्षेत्रों से 10 युवाओं को नशे की वजह से हुई मौत ने सरकार को बड़ा फैसला लेने के लिए मजबूर कर दिया। 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब सभी बड़े पुलिस अधिकारियों तथा एसटीएफ के साथ सोमवार दोपहर एक हुई बैठक दौरान, नशे की कमर तोड़ने पर बड़ा फैसला लिया गया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पंजाब में नशा बेचने वालों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाए। यहां कहीं भी है, उन्हें घर-घर से चुन-चुनकर उठाया जाए। उनके खिलाफ कानून के मुताबिक बड़ी कार्रवाई की जाए। किसी प्रकार से कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होगा। एक हफ्ते में पंजाब में 10 से अधिक युवा नशे की वजह से मर गए है। 

चुनाव से पूर्व किया था आप ने बड़ा वादा

नशे को पंजाब से जड़ से समाप्त करने का आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले जनता से वादा किया था। आप संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की तत्कालीन कांग्रेस सरकार तथा शिअद को निशाने पर लेते हुए कहा था कि इन लोगों की सरकार होने के बावजूद पंजाब में नशा नहीं खत्म कर पाई। हमारी सरकार आई तो नशा बेचने वाली चैन पूर्ण रूप से तोड़ दी जाएंगी। सभी सप्लायर सलाखों के पीछे होंगे। 

100% LikesVS
0% Dislikes