शमा रानी.नितिन धवन/कपूरथला/पठानकोट।

पंजाब विधानसभा चुनाव में कपूरथला से कांग्रेस के गुरजीत सिंह राणा तथा पठानकोट से भाजपा के अश्विनी शर्मा की जीत लगभग तय हो चुकी है। मतगणना आखिरी चरण पर चल रही है। दोनों ही प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंद्वी से काफी अंतर से आगे चल रहे है। दोनों का ही कड़ा मुकाबला आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के साथ चल रहा था। अभी तक पंजाब से चुनाव मतगणना के आए रुझान में यह दो सीट ही सुनिश्चित जीत के बारे स्पष्ट हो सकती है।
पंजाब विधानसभा चुनाव में 117 विधानसभा क्षेत्र है। रुझान के मुताबिक, आम आदमी पार्टी पंजाब 90 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस सिर्फ 11 सीट पर सिमट कर रह चुकी है। कांग्रेस के कई दिग्गज हार की तरफ बढ़ रहे है। शिअद भी इस बार कुछ खास करती नहीं दिखाई दे रहे है। उनके प्रमुख नेता सुखबीर सिंह बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया जैसे चेहरे काफी पीछे चल रहे है।
दिलचस्प पहलू यह आ रहा है कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी इन बड़े चेहरों को धूल चटा रहे है। कपूरथला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह राणा शुरुआत में बड़ी अंतर के साथ आगे बढ़ रहे थे। अंतिम पड़ाव लगभग 8 हजार के अंतर साथ उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रतिद्वंद्वी को हरा कर कांग्रेस के लिए पहली सीट की जीत पंजाब में सुनिश्चित कर ली। हालांकि, गुरजीत राणा के खिलाफ कांग्रेस के बड़े नेता की श्रेणी काफी खिलाफ चल रही थी। उन्हें चुनाव में हराने के लिए हर संभव प्रयास भी किया। किंतु लोगों ने इस बार फिर से गुरजीत राणा पर विश्वास जताकर उन्हें जीत दिलाई।
इसी प्रकार पठानकोट विधानसभा हलका से पंजाब प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा का कड़ा मुकाबला आम आदमी के साथ चल रहा था। इन्होंने शुरुआती मतगणना के दौर में ही मत की बढ़त बना रखी। 14 राउंड की हुई मतगणना में अश्विनी शर्मा ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी को बड़े अंतराल से हराकर भाजपा के लिए पहली सीट को जीत के रूप में बदल दिया।