करण औजला पर फेंका जूता…….स्टेज से ही गाली-गलौज,एक-एक हाथ करने की चुनौती….।

SNE NETWORK.CHANDIGARH.


पंजाबी गायक करण औजला पर किसी ने जूता फेंक दिया। हादसा तब हुआ जब उनका लंदन में कॉन्सर्ट चल रहा था। बताया जा रहा है कि औजला इन दिनों यूके टूर पर हैं। गुस्साए करण औजला ने स्टेज से ही गाली-गलौज शुरू कर दी और जूता फेंकने वाले को स्टेज पर आने की चुनौती भी दी। आखिर में उन्होंने युवाओं से ऐसा न करने और सम्मान देने की अपील की। ​​दरअसल लंदन शो के दौरान वह स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे।

इस दौरान बाईं तरफ से एक सफेद रंग का जूता स्टेज की तरफ आया और सीधा करण औजला के चेहरे पर लगा। जिसके बाद करण औजला भड़क गए। करण औजला ने पहले स्टेज से गाली देते हुए कहा- रुको… ये कौन था, मैं तुझे स्टेज पर आने के लिए कह रहा हूं। चलो अब एक-एक करके करते हैं। तुमने ऐसा क्यों किया। ऐसा मत करो, सम्मान दो।

100% LikesVS
0% Dislikes